रास्ते में मिला टाइगर तो भालू ने जंप लगाकर दिखाई हेकड़ी, वीडियो वायरल

मुंबई, 11 मार्च: कोई भालू एकदम मस्ती में अपने रास्ते जा रहा हो और अचानक उसे टाइगर मिल जाए तो क्या होगा। क्या ऐसा होने पर आप ये मान सकते हैं कि भालू रुककर पैरों पर जंप करते हुए एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा औ बाघ को ये बताने की कोशिश करेगा कि उससे उलझना मत। दरअसल कुछ ऐसा ही हुआ है महाराष्ट्र के तडोबा टाइगर रिजर्व में।

तडोबा टाइगर रिजर्व का वीडियो

तडोबा टाइगर रिजर्व का वीडियो

महाराष्ट्र के तडोबा टाइगर रिजर्व का एक वीडियो भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अफसर साकेत बडोला ने ट्विटर पर साझा किया है। जिसमें दिखाया गया है कि एक रिजर्व के एक रास्ते पर भालू और बाघ आमने-सामने आ जाते हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि भालू बीच रास्ते में बाघ को बैठा देख ठिठकता है और फिर संभलते हुए सामने के पैर उठाकर पीछे के दो पैरों पर खड़े होते हुए उछलता है। ऐसा लगता है जैसे वो बाघ को ना भिड़ने के लिए चेका रहा हो। इसके बाद भालू मुडकर वापस चला जाता है। इस दौरान बाघ की ओर से कोई हरकत नहीं होती, वो अपनी जगह ज्यों का त्यों वहीं बैठा रहता है।

वीडियो हो रहा वारल

महाराष्ट्र के ताडोबा टाइगर रिजर्व से 11 सेकंड के इस वीडियो को नमन अग्रवाल ने शूट किया है। जिसे आईएफएस साकेत बडोला ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- नमस्कार, थोड़ा अलग तरह का वीडियो। उनके इस वीडियो को 34 हजार लोग अब तक देख चुके हैं और काफी लोग लाइक भी कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर कमेंट की भरमार

सोशल मीडिया पर कमेंट की भरमार

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी कमेंट आ रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि भालू ने जो किया है, उसे तड़ी देना कहते हैं। कई लोगों ने इसे एक दिलचस्प वीडियो कहा है। तडोबा नेशनल पार्क से मार्च 2018 में भी एक बाघ और भालू आपस में भिड़ जाने का वीडियो सामने आया था। उस वक्त बाघ और भालू में तगड़ी भिड़त हुई थी लेकिन इस बार टकराव टल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+