'लोगों के विश्वास में लेकर ही बारसु रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर होगा काम', शरद पवार से बातचीत के बाद बोले सीएम शिंदे

रत्नागिरी के बारसु गांव में रिफाइनरी की स्थापना के विरोध के बीच सीएम शिंदे ने लोगों को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास में लेकर ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा।

Eknath Shinde on Barsu Refinery Project 02

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में शुरु होने वाले रिफायनरी प्रोजेक्ट का स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। इस बीच गुरुवार को सीएम शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि स्थानीय निवासियों को विश्वास में लेने के बाद ही बारसु रिफाइनरी परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि बारसू रिफाइनरी को लेकर मेरी कल शरद पवार से फोन पर बातचीत हुई। पवार ने कहा कि उद्योग मंत्री को संबंधित अधिकारियों और लोगों को भरोसे में लेना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि कोई भी प्रोजेक्ट जनता के साथ जबरदस्ती और अन्याय करके नहीं शुरू किया जाएगा।

बुधवार को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को परियोजना का विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत करनी चाहिए।

अपने गृह जिले सातारा के महाबलेश्वर में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम शिंदे ने बारसु ग्रीन रिफाइनरी परियोजना का समर्थन किया और एमवीए के अचानक विरोध पर सवाल उठाया। अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए एक पत्र का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि रिफाइनरी स्थापित करने से स्थानी लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे क्योंकि परियोजना हजारों करोड़ रुपये का निवेश लाएगी।

शिंदे पूर्वी सीएम उद्धव ठाकरे को निशान पर लेते हुए कहा, "यह तत्कालीन सीएम थे, जिन्होंने नानार परियोजना रद्द होने के बाद परियोजना को हरी झंडी दी थी। उन्होंने बारसु रिफाइनरी परियोजना को लागू करने की मांग करते हुए पीएम मोदी को भी लिखा था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+