Baramati: सुनेत्रा और फडणवीस की गुजारिश के बावजूद कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, अब नाम वापसी के लिए रख दी शर्त
Baramati by-election 2026: महाराष्ट्र की राजनीति में बारामती विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज है। भाजपा के महायुति गठबंधन ने दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाया है। महायुति इस चुनाव को निर्विरोध कराना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस ने अधिवक्ता आकाश मोरे को अपना प्रत्याशी बनाकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस सीट से सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुनाव के लिए कांग्रेस से आकाश मोरे की उम्मीदवारी वापस लेने का आग्रह किया। इसके अलावा सुनेत्रा पवार ने खुद उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से समर्थन के लिए संपर्क किया था। हालांकि, कांग्रेस ने इन अपीलों को स्वीकार नहीं किया और आकाश मोरे को मैदान में उतारने का फैसला कर माहायुति के निर्विरोध चुनाव कराने के प्रयास को दरकिनार कर दिया है।

याद रहे 28 जनवरी को सुनेत्रा पवार के पति और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई थी। मतदान 23 अप्रैल और मतगणना 4 मई को तय है और उम्मीदवारों को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल है। इससे पहले कांग्रेस ने नाम वापसी के लिए बड़ी शर्त रख दी है।
कांग्रेस ने क्या रखी है शर्त?
कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नामांकन वापस लेने के लिए खुद ये बड़ी शर्त रखी है। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुख्य विरोध भाजपा से है। मोरे ने दिवंगत अजित पवार से संबंधित विमान दुर्घटना की जांच का मुद्दा भी उठाया।
मोरे ने स्पष्ट किया कि यदि राज्य सरकार अजित पवार के विमान दुर्घटना मामले में महाराष्ट्र में प्राथमिकी दर्ज करती है, तो वे अपनी उम्मीदवारी वापस लेने पर विचार कर सकते हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने पार्टी हाईकमान से भी चर्चा की है। यह शर्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
फडणवीस बोले- उम्मीद है कि कांग्रेस...
वहीं मंगलवार को मीरा-भायंदर में मेट्रो लाइन नौ के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दुखद परिस्थितियों को देखते हुए बारामती के लोग एक सर्वसम्मत उम्मीदवार चाहते हैं और उम्मीद है कि कांग्रेस जनता की भावनाओं का सम्मान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस चुनाव मैदान से हटती है, तो यह अजित पवार की स्मृति का सम्मान होगा।
क्या बारामती में होगी सुनेत्रा पवार की जीत?
बारामती में सुनेत्रा पवार का पलड़ा भारी माना जा रहा है लेकिन धनगर और ओबीसी वोटों के समीकरण इस चुनाव को अप्रत्याशित रूप से रोचक बना सकते हैं। बारामती सीट दशकों से पवार परिवार का अभेद्य गढ़ रही है। अजित पवार ने यहां से लगातार आठ बार बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।
अजित पवार ने जीता था लगातार 8 चुनाव
अजित पवार ने 1991, 1995, 1999, 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 में बारामती विधानसभा सीट पर लगातार जीत दर्ज की थी।2024 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को 1,00,899 मतों के भारी अंतर से हराया था, जिसमें उन्हें 1,81,132 वोट मिले थे, जबकि युगेंद्र को 80,233 वोट मिले थे। ऐसे में, सुनेत्रा पवार के सामने अपने पति की इस पारंपरिक सीट को बरकरार रखने की कड़ी चुनौती है, बावजूद इसके कि उन्हें महायुति का समर्थन प्राप्त है और पवार परिवार की पारिवारिक विरासत उनके साथ है।
- Assembly Polls 2026: असम-केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार खत्म, कब डाले जाएंगे वोट?
- Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL
- हिमंत सरमा की पत्नी पर आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा की बीवी खुद रही हैं विवादों में, बीजेपी ने लगाए थे आरोप
- कौन हैं गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ? पाकिस्तान लिंक से St. Kitts केस तक, असम चुनाव में क्यों है चर्चा
- कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रिनिकी भूयान? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर
-
Barmati By-Election: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती चुनाव में कांग्रेस की ओर से सुनेत्रा पवार को देंगे टक्कर -
'किसी पागल कुत्ते ने पवन खेड़ा को काट लिया', CM सरमा की पत्नी रिनिकी ने कांग्रेस के आरोपों का दिया जवाब -
CEC Impeachment Row: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव कैसे हुआ खारिज? TMC को झटका! 5 पॉइंट में समझें -
Assam Election: पाकिस्तान से चला नैरेटिव? असम CM हिमंता बिस्वा ने गौरव गोगोई के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठाए सवाल -
ट्रिब्यूनल ने मोहताब शेख की उम्मीदवारी बहाल की -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव?













Click it and Unblock the Notifications