Badlapur School case: बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी कर चुका है 3 शादियां, मां बोली-...चढ़ा दो फांसी
Badlapur School minor girls rape case: महराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के स्कूल में चार साल की बच्चियों के साथ हुई हैवानियत मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को जांच समिति ने रिपोर्ट में बताया नर्सरी में पढ़ने वाली दोनों बच्चियों के प्राइवेट पार्ट का हाइमन (hymen) लगभग 1 इंच फटा हुआ है।
मासूम बच्चियों के साथ स्कूल के बाथरूम में हैवानियत करने वाले आरोपी दंरिदे अक्षय शिंदे के बारे की पर्सनल लाइफ के बारे में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

23 साल में कर चुका है तीन शादियां
बदलपुर के आदर्श स्कूल में टॉयलेट क्लीनर के तौर पर काम करने वाला आरोपी अक्षय शिंदे 23 साल की उम्र में अब तक वो तीन शादियां कर चुका है और जल्द बाप बनने वाला है।
जल्द बनने वाला है बाप
सूत्रों के अनुसार आरोपी बीते दो साल में तीन बार शादी कर चुका है। पहली और दूसरी पत्नियां शादी के तुरंत बाद ही उसे छोड़ कर चली गई थी और उसकी तीसरी पत्नी पांच माह की गर्भवती है।
मां की सिफारिश पर लगी थी स्कूल में नौकरी
आरोपी अक्षय शिंदे की मां उसी स्कूल के दूसरे सेक्शन में सफाई कर्मचारी है उसका छोटा बेटा भी उसी के साथ सफाई का काम करता था और हाल ही में स्कूल के दूसरे सेक्सन में जल्द ही चपरासी बना दिया गया। जिसके बाद मां ही ने कुछ समय पहले सिफारिश करके बड़े बेटे अक्षय शिंदे को सफाईकर्मी के तौर पर स्कूल के जूनियर सेक्सन में रखवाया था। स्कूल में नौकरी पाने से पहले वो अपनी मां के साथ हाउसिंग सोसाइटी में सफाई कर्मी था।
मां बोली- अगर दोषी है तो चढ़ा दो फांसी
बदलापुर के खरवई गांव निवासी अक्षय शिंदे की मां ने कहा अगर मेरे बेटे ने कुछ भी गलत किया है तो कोर्ट को मौत की सजा देनी चाहिए। हालांकि उसने फिर अपने बेटे के लिए कहा कि ये संभव ही नहीं है कि उसने बच्चियों के साथ कुछ गलत किया होगा।
एसआईटी की आठ टीमों खंगाला स्कूल, की पूछताछ
बता दें इस केस में महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर एसआईटी ने आठ टीमें गठित कही है। इस टीम ने स्कूल का दौरा किया और स्कूल से सस्पेंड की गई दो महिला परिचारिकाओं यानी आया का बयान दर्ज किया है और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और अन्य चीजें जब्त कही है।
स्कूल ने मामले पर डाले रखा पर्दा
दो सदस्सीय जांच टीम की प्रारंभिक रिपेार्ट के अनुसार स्कूल ने इस घटना को पूरी तरह से छिपाने का प्रयास किया। इस घटना के बारे में खुलासा होने के 15 दिन पहले ही आरोपी अक्षय शिंदे काम पर नहीं आ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications