शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लिया विकराल रूप, 16 महीने के बच्चे की मौत, 7 लोग झुलसे
Aurangabad news, औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार रात एक मकान में आग लगने से 16 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि परिवार के सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायल लोगों का औरंगाबाद में घाटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। नूर मोहम्मद जावदे बेग (16 महीने) बच्चे की मौत हुई है। शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगने की प्राथमिक जानकारी मिल रही है।

करमाड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 18 जनवरी की शाम साढे पांच बजे के करीब शेवगा स्थित जावेद बेग वाहेद बेग के घर में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से लोग घर के बाहर भागते समय झुलस गए। इस घटना में जकीरा बी जावेद बेग, महेक, यास्मिन राजू, अनिस, अरमान, सुहाना इलियास, सुरय्या इलियास आदि घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इलाज के लिए घाटी हॉस्पिटल में सभी को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

वहीं महाराष्ट्र के बीड जिले में एक और घटना सामने आई है। जहां आंबेजोगाई में भाजपा के नगरसेवक विजय शेषेराव जोगदंड की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार देर रात करीब 8 बजे इस वारदार तो अंजाम दिया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए जोगदंड की इलाज के दौरान मौत हो गई। जोगदंड की हत्या राजनीतिक दुश्मनी के चलते हुई है क्या, या इसके पीछे और कोई वजह है। इसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र: भाजपा नगरसेवक की निर्मम हत्या, घटना से इलाके में फैली दहशत












Click it and Unblock the Notifications