Baba Siddique: महाराष्ट्र नहीं बल्कि यूपी से इसलिए हायर किए गए थे शूटर? हत्याकांड पर मुंबई पुलिस का बड़ा अपडेट
Baba Siddique News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ एक आरोपियों ने मुंबई पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हत्यारोपियों ने बताया कि एनसीपी पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शूटरों को क्यों हायर किया गया था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अच्छी तरह मालूम था कि बाबा सिद्दीकी कौन हैं और उनकी हत्या के बाद किस तरह की प्रतिक्रिया होगी। सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कई बॉलीवुड सितारों का करीबी बाबा सिद्दीकी के कद और प्रभाव का उसे अंदाजा था।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर से 1 करोड़ रुपए की सुपारी मांगी थी। हालांकि, शुभम लोनकर ने इसे बहुत बड़ी रकम बताते हुए अपनी योजना बदल ली। आरोपी के खुलासे के अनुसार, शुभम लोनकर जानता था कि महाराष्ट्र के बाहर के शूटर सिद्दीकी की प्रसिद्धि से कम परिचित होंगे।
इसलिए वह कम पैसे में इस काम को अंजाम दे सकते है। इसी लिए लोनकर ने हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए हायर किया था। जिसके बाद इन शूटरों ने 12 अक्टूबर की देर शाम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई।
वहीं, इस मामले में अभी तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी के साथ पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें, मुंबई पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार 18 अक्टूबर को नितिन सप्रे, रामफुल चंद कनौजिया, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी को गिरफ्तार किया हैं।
इस मामले में शिवकुमार गौतम अभी भी फरार है। बता दें, पुलिस जांच में एक संदिग्ध के फोन पर सिद्दीकी के बेटे की तस्वीर मिली, जिससे पता चला कि उसे भी निशाना बनाया गया होगा। इसके अलावा, यह भी पता चला कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने किराए के हत्यारों के साथ बातचीत के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल किया था।












Click it and Unblock the Notifications