Baba Siddique Case: महाराष्ट्र से 5 आरोपी दबोचे गए, अब तक 9 गिरफ्त में, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ें है तार!

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने 18 अक्टूबर को एक बड़ी कार्रवाई की। इस मामले से जुड़े 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नितिन सप्रे, रामफुल चंद कनौजिया, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इन सभी आरोपियों को महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, नितिन सप्रे और रामफुल चंद कनौजिया इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं। ये दोनों शूटरों को हथियार मुहैया कराने में शामिल थे। पुलिस ने तीन हथियार जब्त किए हैं, जो आरोपियों ने शूटरों को दिए थे। इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया है कि सितंबर के मध्य में कर्जत में दो शूटर एक दिन के लिए नितिन सप्रे और रामफुल के साथ ठहरे थे। इस दौरान शूटरों को कुछ पैसे भी दिए गए थे।

Baba Siddique Case Update

कहां से हुई गिरफ्तारियां?

  • नितिन सप्रे - डोंबिवली
  • रामफुल चंद कनौजिया - पनवेल
  • संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, चेतन पारधी - अंबरनाथ
  • इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शूटरों ने हथियार चलाने का अभ्यास कहां किया था और इस साजिश की पूरी योजना कैसे बनाई गई।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध
जांच में पता चला है कि नितिन सप्रे, मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर के संपर्क में था। इसके अलावा, आरोपी शूटर शिवकुमार और धर्मराज ने कर्जत में एक दिन रुकने के बाद मुंबई के कुर्ला में एक किराए के घर में शिफ्ट किया था।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पनवेल और कर्जत में विशेष सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके बाद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस का यह भी मानना है कि इन आरोपियों का संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है, जो इस मामले को और गंभीर बनाता है। अब तक इस हत्याकांड में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: क्या है मामला?
12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के पास गोली मारी गई थी। इस हमले में बाबा सिद्दीकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले पुलिस ने घटना स्थल से ही 4 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो शूटर थे।

पुलिस की तफ्तीश में नए खुलासे
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से पुलिस की जांच लगातार चल रही है। हाल ही में हुई गिरफ्तारियों ने इस मामले में कई नई जानकारी सामने लाई है, जिससे पुलिस को मामले को सुलझाने में मदद मिल सकती है। पुलिस अब यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि इस साजिश के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और इस हत्या का असल मकसद क्या था।

यह मामला अब तक राज्य की राजनीति और आपराधिक गतिविधियों के कनेक्शन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन चुका है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+