महाराष्ट्र में सीएम आवास के सामने ऑटो रिक्शा चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षा कर्मियो ने पकड़ा
महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित सीएम आवास के सामने एक शख्स ने आत्मदाह का प्रयास किया।
महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास के सामने एक 42 वर्षीय ऑटो चालक ने आत्मदाह की कोशिश की। आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मियो ने उसे आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा चालक की पहचान विनय पांडेय के रूप में हुई है। ऑटो रिक्शा चालक ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया था। वो आग लगाने ही वाला था कि उसे दबोच लिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर को तेज आवाज में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

बता दें कि इस घटना के समय सीएम घर में मौजूद नहीं थे। वहीं, ऑटोरिक्शा चालक इस बात से नाराज था कि उसके नाम पर मामला दर्ज होने के कारण उसे अब तक लाइसेंस नहीं दिया गया। पुलिस जांच के तहत उससे बात कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications