Atal Setu: अटल सेतु में दरारें! नाना पटोले ने महायुति सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Atal Setu: समुद्र पर बना पुल अटल सेतु उद्घाटन के पांच महीने बाद एक बार फिर चर्चा में है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने इसका एक वीडियो साझा किया है। सेतु में खामियों के दावे के साथ उन्होंने महायुति सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि गठबंधन की सरकार अब यात्रियों की जान खतरे में डालने का काम कर रही है।
अटल सेतु 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है। यह छह लेन का पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है। इसमें 16.5 किलोमीटर का समुद्री संपर्क मार्ग है। इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु है, जिसे मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) के नाम से भी जाना जाता है। ये समुद्री सेतु दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई के उपग्रह शहर से जोड़ता है। पीएम मोदी ने 12 जनवरी को इसका लोकार्पण किया था। कांग्रेस ने अब इस पुल में दरार होने का दावा किया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भी अटल सेतु में आई दरारों को लेकर महायुति सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि दरारें महायुति सरकार के भ्रष्टाचार को दर्शाती हैं, उन्होंने कहा कि यात्रियों की जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि इस मामले को महाराष्ट्र विधानसभा में उठाया जाएगा।
पटोले ने शिंदे सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA), इस परियोजना के लिए नोडल एजेंसी है। दरारें पुल पर नहीं बल्कि नवी मुंबई में उल्वे से आने वाली सड़क पर हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने आरोप लगाया कि, राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं और लोगों की जान जोखिम में डाल दी है. उन्होंने कहा कि, उद्घाटन के तीन महीने के भीतर ही अटल सेतु पुल के एक हिस्से में दरारें आ गई हैं और नवी मुंबई के पास सड़क का आधा किलोमीटर लंबा हिस्सा एक फुट तक धंस गया है। राज्य ने एमटीएचएल के लिए 18,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications