महाराष्ट्र विधानसभा में कोरोना विस्फोट, अभी तक 2 मंत्रियों समेत 55 लोग मिले संक्रमित

मुंबई, 28 दिसंबर: महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में कोरोना विस्फोट हुआ है। शीतकालीन सत्र में दो मंत्रियों, हाउस स्टाफ, पुलिसकर्मियों और कार्यवाही को कवर करने वाले पत्रकारों सहित कम से कम 55 लोग कोरोनो पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों में शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, के सी पड़वी और भारतीय जनता पार्टी के विधायक समीर मेघे शामिल हैं।

at least 55 people Covid 19 positive Maharashtra assembly’s winter session including two ministers

Recommended Video

    Maharashtra Assembly में Corona Visfot, 2 मंत्रियों समेत 55 लोग संक्रमित | वनइंडिया हिंदी

    शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट कर लिखा कि, आज मुझे पता चला है कि कल शाम लक्षण दिखाई देने के बाद आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मेरे लक्षण अपेक्षतया थोड़े हल्के हैं। मैं ठीक हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरा आग्रह है कि जो लोग मुझसे पिछले कुछ दिनों में मिले हैं, एहतियातन अपना कोविड टेस्ट करा लें। गायकवाड़ अभी कल ही राज्य विधानमंडल के जारी शीतकालीन सत्र में हिस्सा ले रही थीं।

    महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पिछले 2 दिनों में 2200 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। शीतकालीन सत्र मंगलवार को समाप्त होने वाला है। कोविड -19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए इसे घटाकर पांच दिन कर दिया गया है। तीन सप्ताह पहले कोरोना एक्टिव केस का आंकड़ा 6,200 तक गिर गया था। लेकिन सक्रिय मामलों की संख्या सोमवार को 10,000 का आंकड़ा पार कर गई। सरकार ने बढ़ रहे कोरोना मामलों को नियंत्रित करने के लिए पूरे महाराष्ट्र में रात का कर्फ्यू भी लगा दिया है।

    अगर महराष्ट्र में ओमिक्रॉन और कोरोना के कुल संक्रमण की बात करें तो ओमिक्रॉन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं। भारत के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के 653 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के कुल 1,426 नए मामले आए और 21 मरीजों की मौत हो गई। 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,41,454 हो गई और 1426 नये मामले सामने आने से अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,59,314 हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+