Election Result: हारी बाजी को जीतना BJP को आता है, कुछ इस तरह से 6 महीने में पलट दी बाजी
Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने हर कोई दंग है। जिस तरह से हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत से तमाम राजनीतिक विश्लेषकों को चौंकाया और हर एग्जिट पोल को गलत साबित किया, कुछ इसी तरह के परिणाम महाराष्ट्र में भी देखने को मिला है।
महाराष्ट्र में तमाम एग्जिट पोल ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आने की बात कही थी, लेकिन उससे भी कहीं आगे जाते हुए भाजपा अकेले 132 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ स्थानीय नेताओं, संगठन और महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं ने भाजपा के लिए संजीवनी का काम किया है।

हालांकि झारखंड में भी भाजपा इसी रणनीति के साथ मैदान में उतरी थी, यहां भी पार्टी ने आदिवासी वोटों पर खासा ध्यान दिया था। लेकिन यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा का डटकर सामना किया और आदिवासियों के मुद्दे को बढ़ चढ़कर उठाया।
संघ ने जमीन पर किया काम
भाजपा की जीत में सबसे बड़ा योगदान आरएसएस का है। भाजपा ने जमीन पर पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर काम किया और वोटर्स को पार्टी की ओर मोड़ने का काम किया।
महाराष्ट्र में मुख्य रूप से संघ ने भाजपा के लिए काम किया और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का काम किया। भाजपा के खिलाफ मराठा विरोधी भावना को भी संघ ने खत्म करने में बड़ा योगदान दिया।
शीतकालीन सत्र से पहले राहत
महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी जीत ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को एक बार फिर से स्थापित करती है बल्कि अमित शाह, जेपी नड्डा का भी प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखा। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मोदी सरकार को इससे बेहतर चुनावी नतीजों की उम्मीद नहीं थी।
जिस तरह से अडानी का मुद्दा सामने आया, उसके बाद कांग्रेस और विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही थी, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों ने भाजपा के हौसलों को जरूर मजबूत करने का काम किया है।
पीएम मोदी की लोकप्रियता
अहम बात यह है कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए नरेंद्र मोदी ने सिर्फ चार रैलियां की थी, जबकि महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए पीएम मोदी ने एक दर्ज रैलियों को संबोधित किया। जबकि झारखंड की 81 सीटों के लिए छह रैलियों को संबोधित किया। चुनाव के आखिरी पड़ाव पर पीएम मोदी आधिकारिक विदेश के दौरे पर चले गए।
महिलाओं के लिए योजना ने बदला खेल
इससे पहले मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने अपनी जीत के लिए महिलाओं के समर्थन को श्रेय दिया था। पार्टी ने महिलाओं को साइलेंट वोटर्स बताते हुए जीत की वजह बताई थी। पार्टी ने यहां तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं , वित्तीय मदद के दम पर जीत हासिल करने में सफलता हासिल की।
कुछ इसी तरह से महाराष्ट्र में लाड़ली बहिन योजना पार्टी के लिए संजीवनी साबित हुई। इसी साल शुरू हुई इस योजना ने भाजपा के लिए खेल बदलने का काम किया। पार्टी ने वादा किया कि जीत के बाद वह इस योजना की राशि को डबल कर देगी।
विपक्ष का पुराना राग
भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लोगों को यह आश्वासन देने में विफल रहे कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद वह किस तरह से महाराष्ट्र के लोगों के हित के लिए काम करेंगे एक तरफ देवेंद्र फडणवीस का फोकस स्थानीय मुद्दों पर था तो दूसरी कांग्रेस और विपक्ष बिना वजह के मुद्दों को उठाती रही।












Click it and Unblock the Notifications