'तय करेंगे उनकी विशेषज्ञता का पार्टी में कैसे हो उपयोग', आशीष देशमुख के BJP जॉइन करने पर बोले फडणवीस

कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद डॉ. अशीष देशमुख ने फिर भाजपा का दामन थामा है। पार्टी में स्वागत करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दल में उनका स्थान भाजपा तय करेगी।

Fadnavis on Ashish Deshmuk: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व दिग्गज भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस भाजपा में वापसी के बाद आशीष देशमुख के निर्णय को अहम बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में रहते हुए चुनाव ना लड़ने का ऐलान एक बड़ा निर्णय है। इसके लिए हिम्मत होने चाहिए, जो देशमुख ने दिखाई है।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के दिग्गज राजनेता डॉ. आशीष देशमुख रविवार (18 जून) को भाजपा शामिल हो गए। उन्होंने करीब पांच साल कांग्रेस के साथ बिताए। लेकिन जब पार्टी से अगल हुए तो राहुल गांधी को ओबीसी विरोधी बता दिया। वहीं डॉ. देशमुख की 'घर वापसी' का भाजपा ने स्वागत किया।

Fadnavis on Ashish Deshmuk

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम तय करेंगे कि उनकी विशेषज्ञता का उपयोग कैसे किया जाए। लेकिन किसी भी नेता में इस बात की घोषणा के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए कि वो चुनाव नहीं लड़ेगा।"

रविवार को नागपुर में एक समारोह में के दौरान डॉ देशमुख उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उन्होंने कहा, "मुझे कोई पद नहीं चाहिए। मैं भाजपा के लिए काम करना चाहता हूं। वास्तव में भाजपा छोड़ना मेरी ओर से एक गलती थी। अब केंद्र और राज्य में 'नरेंद्र और देवेंद्र' की सरकार है। ऐसे में मुझे सिर्फ पार्टी के लिए काम करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+