एंटीलिया केस: हिरेन मनसुख की गाड़ी गायब होने से पहले फर्जी आईडी पर फाइव स्टार होटल में रुके थे सचिन वाजे

एंटीलिया केस: फर्जी आधार पर फाइव स्टार होटल में रुके थे सचिन वाजे

मुंबई। एंटीलिया मामले में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाजे को लेकर एक नया दावा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सचिन वाजे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर मुंबई के एक होटल में रुके थे। ये मामला हिरेन मनसुख की गाड़ी गायब होने के एक दिन पहले का है। इसके एक दिन बाद हिरेन की गाड़ी गायब हो गई थी और फिर वो गाड़ी मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली।

Recommended Video

    Sachin Vaze पर बड़ा खुलासा, Fake Aadhar Card पर 5 स्टार Hotels ठहरते थे | वनइंडिया हिंदी
    antilia case Sachin Vaze used fake Aadhaar card to check in at Mumbai hotel

    सचिन वाजे ने जिस आधार का इस्तेमाल होटल में किया था, उसमें सुशांत सदाशिव खामकर नाम लिखा था। जिसमें तस्वीर वाजे की थी लेकिन जन्मतिथि और नाम अलग था। एनआईए की टीम ने इस होटल का भी दौरा किया है और उस कमरे की तलाशी ली, जहां सचिन वाजे रुके थे। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वाजे ने एक फर्जी आईडी का इस्तेमाल क्यों किया। एनआईए अफसरों ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी ले लिए हैं।

    सचिन वाजे मुंबई के फाइव स्टार होटल में 16 से 20 फरवरी तक रुका था। मनसुख हिरेन की ये स्कॉर्पियो कथित रूप से चोरी हो गई थी और 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर इसी गाड़ी में विस्फोटक मिला था। कुछ दिन बाद कार के मालिक मनसुख हिरेन का शव ठाणे में मिला था। इस मामले को पहले आत्महत्या कहा गया लेकिन बाद में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इस पूरे मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिसमें मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे भी शामिल हैं। जिनको 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सचिन वाजे फिलहाल एनआईए की हिरासत में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+