अनिल देखमुख पीए के जरिए लेते थे पैसे, सचिन वाजे ने पूर्व गृह मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप, मचा हडकंप

महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसपी के नेता अनिल देशमुख पर निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने बड़ा आरोप लगाया है। जिसके बाद अनिल देशमुख फिरौती वसूली मामले में नया टर्न आ चुका है। सस्‍पेंड चल रहे पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने पूर्व गृह मंत्री देशमुख पर आरोप लगाया है कि अनिल देशमुख अपने पीए के जरिए पैसे लेते थे।

वाजे ने बताया कि इसके बारे में उन्‍होंने महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक लेटर लिखकर जानकारी दी है। याद रहे देशमुख ने डिप्‍टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस पर पिछले दिनों बहुत गंभीर आरोप लगाए था।

anil

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने वाजे की गवाही के दौरान कई खुलासे किए। उन्‍होंने बताया देशमुख अपने निजी सचिव के जरिए पूैसा वसूलते थे। वाजे ने कहा ''मुझे हर बार मालिक से हर महीने 3 लाख रुपए वसूलने को कहा गया था।''

वाजे ने कहा कि उन्हें मुंबई के बार मालिकों और होटल मालिकों से पैसे इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पैसे फिर देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे को सौंप दिए गए। वाजे के मुताबिक, ये पैसे देशमुख के लिए थे।

पूर्व पुलिस अधिकारी वाजे ने कहा कि उन्होंने इन निर्देशों का पालन किया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी नौकरी चली जाएगी।सस्‍पेंड चल रहे पुलिस अधिकारी वाजे ने बताया कि वसूली की प्रक्रिया कैसे काम करती थी। उन्होंने बताया कि वे बार मालिकों और होटल मालिकों से मिलकर पैसे इकट्ठा करते थे। एक बार पैसे इकट्ठा होने के बाद, शिंदे को पैसे दिए जाते थे, जो कथित तौर पर उन्हें देशमुख को हस्तांतरित कर देते थे।

वाजे ने यह भी खुलासा किया कि यह काम कई महीनों से चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने बड़े अमाउंट में रुपये एकत्र किए गए जिन्हें जिनको देने का निर्देश दिया गया उन्‍हें सौंप दिया गया था।

वाजे के इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक में नया भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों ने मामले की गहन जांच की मांग की है। उनका तर्क है कि ऐसे दावों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता और इनकी गहन जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+