अनंत अंबानी की घड़ी की क्या है खासियत, कीमत 18 करोड़, बनाने में लगे थे 1 लाख घंटे, जानें क्यों है इतनी महंगी

अनंत अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन में यह घड़ी पहनी थी। जिसे देखते ही लोगों की नजर उस पर टिकी रह गई।

अनंत अंबानी की घड़ी की क्या है खासियत

Anant Ambani Watch: नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में कई सितारों ने अपने अंदाज से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। इस बीच मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपने इस लक्जरी चीज से लोगों का ध्यान खींचा है। उनकी कलाई घड़ी खास चर्चा में है।

इसकी कीमत इतनी है कि सुनते ही लोगों के होश उड़ रहे हैं। अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपये है। आपको बताते हैं कि ऐसा क्या है इस घड़ी में जो ये इतनी महंगी है। इस घड़ी की क्या खासियत है। इस घड़ी को पाटेक फिलिप नामक कंपनी ने डिजाइन किया है।

इस ब्रैंड की घड़ी अमूमन महंगी होती ही है। लक्जरी घड़ी बनाने वाली पाटेक फिलिप स्वीस कंपनी है। अनंत अंबानी ने इस ब्रैंड की घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये है। इस घड़ी में कई चौंकाने वाली खासियत है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी में 20 कॉम्प्लिकेशन हैं। एक रिवर्सिबल केस और दो इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन हैं। घड़ी के डिवलपमेंट, प्रोडक्शन और असेंबली प्रोसेस में 1 लाख घंटे का समय लगा है। सीधा कहें तो इसको पूरा करने में 4 हजार से अधिक दिन लगे हैं।

अनंत अंबानी समारोह में काले ड्रेसअप में थे, वहीं उनकी होने वाली पत्नी ने हल्के नीले रंग के लहंगे में खूबसूरत लग रही थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। लोग उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इस साल उन्होंने इंगेजमेंट की है। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- NMACC: अनंत अंबानी की घड़ी पर टिकी रह गई लोगों की नजर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+