Maharashtra:अमरावती में भरभराकर गिरी जर्जर इमारत, पांच लोगों की मौत
Maharashtra building collapsed. Amravati
Amravati building collapsed: महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की जान चल गई। जानकारी के मुताबिक अमरावती के प्रभात सिनेमा एरिया में एक जर्जर इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम बचाव अभियान में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक प्रभात टॉकीज सिनेमा इलाके में गिरी इमारत काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। शाम को अचानक बिल्डिंग ढह गई, जिसकी चपेट में आकर 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन से चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद नगर निगम प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
जो इमारत गिरी है, उसका नाम राजदीप बाग हाउस बताया जा रहा है। मौके पर इमारत का मलबा हटाने का काम जारी है। अब तक 1 शख्स को बाहर निकाला गया है, जो गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications