Amit Shah in Maharashtra: छह बिन्दुओं में समझें अमित शाह की महाराष्ट्र में चुनावी रैली के सियासी मायने
Amit Shah Rally in Karad Satara Maharashtra: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर सियासी हमला करते हुए कहा कि उन्हें उन लोगों के साथ गठबंधन करने में शर्म आनी चाहिए जो हिंदुत्व को दिखावा कहते हैं, भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं और आतंकवादी अजमल कसाब को बिरयानी खिलाते हैं।
अमित शाह ने एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में निवेश नहीं आ रहा है। उन पर पलटवार करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के शासन के दौरान, महाराष्ट्र की रैंकिंग विकास के मामले में नीचे चली गई, लेकिन अब महायुति सरकार के तहत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: पिता के बाद बेटा-बेटी भी पहुंचना चाह रहे महाराष्ट्र विधानसभा, जानें कौन बनेगा MLA?

20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को "झूठ की फैक्ट्री" करार दिया और आरोप लगाया कि वह अग्निपथ योजना के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं।
1. हिंदुत्व कार्ड
ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के साथ बैठे हैं जो हिंदुत्व को "ढोंग" कहते हैं। उन्होंने कहा, "आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने अफजल खान और औरंगजेब की कब्रों की रक्षा की। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जो हिंदुओं को आतंकवादी कहते हैं। आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्होंने (26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी) अजमल कसाब को बिरयानी खिलाई। और आप उन लोगों के साथ बैठे हैं जो भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं। आपको शर्म आनी चाहिए।"
2. विदेशी निवेश
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के बाद ठाकरे की अविभाजित शिवसेना पहले भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा थी, उसने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिला लिया। शाह ने आगे कहा कि "शरद पवार इस उम्र में भी झूठ बोलने से नहीं चूकते। वे कहते हैं कि महाराष्ट्र में निवेश नहीं आ रहा है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि उद्धव ठाकरे के साथ आपकी सरकार के दौरान महाराष्ट्र की विकास रैंकिंग नीचे गिर गई थी, लेकिन (देवेंद्र) फडणवीस और (एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से महाराष्ट्र में एफडीआई आ रहा है।"

3. बुनियादी ढांचे में सुधार
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फडणवीस और शिंदे के माध्यम से महाराष्ट्र में सड़क संपर्क, समृद्धि एक्सप्रेसवे, मुंबई कोस्टल रोड, अटल सेतु, मुंबई और पुणे में मेट्रो ट्रेन, सिंचाई परियोजनाओं जैसे कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू किया है। "फडणवीस जी ने 'जलयुक्त शिवार' योजना शुरू की और कई सिंचाई परियोजनाएं लागू कीं। मैं पवार साहब से पूछना चाहूंगा कि एमवीए सरकार ने एक भी ऐसा काम किया हो जो लागू किया हो।"
4. मोदी की गारंटी
सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन द्वारा अपने घोषणापत्र में लड़की बहन योजना की राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया है। शाह ने कहा कि ये पीएम मोदी की गारंटी है। 2019 के चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को लोगों का जनादेश मिला था, लेकिन भाजपा को धोखा दिया गया। इस बार ऐसी कोई गलती नहीं होगी क्योंकि महायुति भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।"
5. हर अग्निवीर को नौकरी
सतारा को वीरों की भूमि बताते हुए अमित ने कहा कि इस क्षेत्र के हजारों युवा सेना में सेवा दे रहे हैं। "इंदिरा गांधी ने 'वन रैंक, वन पेंशन' का वादा किया था। लेकिन कांग्रेस के 40 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद वादा पूरा नहीं हुआ। इसे मोदी जी ने पूरा किया।" शाह ने कहा, "राहुल गांधी झूठ फैलाने की फैक्ट्री हैं। वे अग्निपथ योजना के बारे में झूठ फैला रहे हैं। वे कह रहे हैं कि अग्निपथ सेना के जवानों को बेरोजगार बना रहा है।" आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि अग्निपथ युवाओं को बेरोजगार करने की योजना नहीं है, बल्कि यह सेना को युवा बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा देने के बाद हर अग्निवीर को नौकरी मिलेगी।
6.महाराष्ट्र को मिले 10.15 लाख करोड़
शाह ने शरद पवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कराड (दक्षिण) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक पृथ्वीराज चव्हाण से स्थानीय स्तर पर किए गए कार्यों का हिसाब देने को कहा। उन्होंने कहा, ''वे हिसाब नहीं देंगे, लेकिन मैं एक बनिया (व्यापारी) का बेटा हूं और मेरे पास हिसाब है।'' उन्होंने कहा कि ''संप्रग में पवार और चव्हाण के केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान राज्य को केवल 1.91 लाख करोड़ रुपये मिले, लेकिन मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल में महाराष्ट्र को 10.15 लाख करोड़ रुपये मिले। फिर भी शरद पवार कहते हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है। लेकिन अगर कोई अन्याय हुआ है, तो वह शरद पवार और उनकी कंपनी ने किया है।''
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications