महाराष्ट्र सीट विवाद पर अमित शाह ने की देर रात बैठक, क्या निकलेगा हल?

Amit Shah In Maharashtra: महाराष्ट्र के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार रात को मुंबई पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेन्द्र फडणवीस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शाह का दौरा ऐसे वक्त पर हैं, जब गठबंधन में मतभेद की स्थिति पैदा हो रही है।

गृहमंत्री अमित शाह सोमवार रात को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचे। उन्होंने संभाजीनगर, अकोला, जलगांव जिलों का दौरा किया। इसके बाद फिर मंगलवार देर रात मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां महाराष्ट्र में चल रहे सीट शेयरिंग विवाद पर अमित शाह ने देर रात की बैठक।

Amit Shah In Maharashtra

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज है। दरअसल, कुल 48 लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एनडीए के दोनों दल शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 22 और एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 10 सीटों पर दावेदारी की है, जबकि बीजेपी 30 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में अब इन स्थिति को सुझलाने की कमान खुद अमित शाह ने अपने हाथ में ली है।

अब भाजपा के संकटमोचक कहे जाने वाले अमित शाह ने मंगलवार को दोनों दलों के नेताओं के साथ देर रात बैठक की, एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही सीट शेयरिंग पर सफलता मिलने की उम्मीद है।

शिंदे और पवार के साथ बैठक

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10.15 बजे बैठक शुरू हुई, जिसमें अमित शाह ने पहले 30 मिनट तक भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री पवार के साथ चर्चा की, जिसके बाद दोनों नेता चले गए। अगले 50 मिनट तक गृह मंत्री और मुख्यमंत्री शिंदे के बीच बातचीत हुई।

जानिए क्या है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने 30-12-6 के सीट शेयरिंग फॉर्मूला सुझाया है। इसमें से 30 सीटों पर बीजेपी खुद अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि शिवसेना के शिंदे गुट के लिए 12 सीटें और एनसीपी अजित पवार गुट के लिए 6 सीटें छोड़ी गई हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र की कल्याण, दक्षिण मुंबई, रत्नागिरी, शिरूर, अमरावती, संभाजीनगर नगर, हिंगोली, नासिक, रामटेक और मावल सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+