महाविकास अघाड़ी में CM पोस्ट को लेकर घमासान शुरू, जानिए कौन रेस में आगे

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश का सियासी पारा लगातार बढ़ने लगा है। महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अभी से बहस शुरू हो गई है। एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार ने जयंत पाटिल के नाम को मुख्यमंत्री के तौर पर आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि जयंत पाटिल में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है। लेकिन शरद पवार का यह बयान अघाड़ी के बाकी के सहयोगी दल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) को रास नहीं आया है।

mahavikas aghadi

संजय राउत खुलकर आए सामने

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि अगर शरद पवार ने जयंत पाटिल को मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अपना समर्थन दिया है तो हम उनके साथ इसपर चर्चा करेंगे।

संजय राउत ने कहा कि शरद पवार कोई इशारा नहीं देते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने रोहित पवार के नाम का सुझाव पार्टी में अहम भूमिका के लिए दिया था। लेकिन एक पार्टी में दो मुख्यमंत्री नहीं होते हैं।

सुप्रिया सुले का नाम हमेशा से सीएम के पद के लिए चर्चा में होता है। जितेंद्र अह्वाड के नाम को भी आगे किया जाता है। लेकिन 5-6 लोग मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं।

राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे पिछले दो महीनों से लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद क उम्मीदवार का नाम घोषित होना चाहिए। लेकिन इस मांग को कांग्रेस और एनसीपी दोनों नजरअंदाज करती आई हैं। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया।

जयंत पाटिल के समर्थन में शरद पवार

बता दें कि बुधवार को सांगली जिले के इस्लामपुर में पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार ने जयंत पाटिल के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की और कहा कि उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता है। मुझे पूरा विश्वास है कि पाटिल प्रदेश को सही दिशा में ले जाने का काम करेंगे।

दरअसल जयंत पाटिल जब इस रैली में बोलने के लिए उठे तो लोग भविष्य का सीएम का नारा लगाने लगे। हालांकि पाटिल ने लोगों को शांत कराया और कहा कि कोई सिर्फ उठक-बैठक लगाकर मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है।

कांग्रेस को भी रास नहीं आया बयान

कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा कि सीएम की कुर्सी के लिए किसी के नाम को आगे बढ़ाने का सवाल ही नहीं उठता है। शरद पवार ने कहा कि कि जयंत पाटिल में मुख्यमंत्री बनने के गुण हैं। हर दल अपने नेताओं के बारे में इस तरह से बात करता है। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इसपर फैसला लेगा।

शरद पवार ने दी सफाई

इस बीच शरद पवार ने गुरुवार को शरद पवार ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री पद का मुद्दा हमारे लिए खत्म हो चुका है। जब हमने प्रेस कांन्फ्रेंस की थी तो हमने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट तौर पर रखा था। उस प्रेस कांन्फ्रेंस में मैं और उद्धव ठाकरे मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पद पर चर्चा का कोई अर्थ नहीं है, चुनाव के नतीजे आने दीजिए, उसके बाद हम इसपर बात करेंगे। वहीं जयंत पाटिल को लेकर उन्होंने कहा कि वह सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला ले रहे हैं। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+