Lady molested in Mumbai: मुंबई में अमेरिकन लेडी से छेड़छाड़, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

महाराष्ट्र में एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Lady molested in Mumbai: महाराष्ट्र में एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर के विरुद्ध आपराधिक धाराओं की तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Lady molested in Mumbai

मुंबई अंधेरी में हुई इस घटना को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 40 वर्षीय अमेरिकी महिला कैब में बैठकर मुंबई लौट रही थी। शनिवार दोपहर वो अंधेरी (पश्चिम) में जेपी रोड (JP road) से होकर वापस लौट रही थी। महिला ने बताया कि वो ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठी थी। इस बीच आरोपी कथित तौर पर हस्तमैथुन (Masturbating) करने लगा। जब महिला ने देखा तो उसने जेपी रोड पर कैब रोकने के लिए कहा। उसने राहगीरों से भी मदद मांगी। जिसके बाद आरोपी कैब ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ महिला की शिकायत पर डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

मुंबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार दोपहर की है। अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ डीएन नगर थाना इलाके में हुई। बताया जा रहा है 40 वर्षीय अमेरिकी महिला भारत प्रवास पर आई थी। आरोपी कैब ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि मामले में डीएन नगर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़ित 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+