महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले अजित पवार का बड़ा धमाल, उनकी एनसीपी में शामिल हुआ ये मशहूर अभिनेता

Ajit Pawar NCP: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार की एनसीपी ने दशहरे की पूर्व संध्‍या पर बड़ा धमाल कर दिया है। मराठी और हिंदी फिल्‍मों के दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे ने अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार की शाम अ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने ये ऐलान किया।

बता दें अजित पवार की इस प्रेस कान्‍फ्रेंस की घोषणा से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, माना जा रहा था कि अजित पवार महायुति गठबंधन को लेकर कोई बड़ा ऐलान करेंगे लेकिन सारी अटकलों पर अजित पवार ने विराम लगाते हुए मशहूर एक्‍टर शिेंदे के एनसीपी में शामिल होने का ऐलान किया।

NCP Chief Ajit Pawar

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के साथ ये अहम प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने एक्‍टर शिंदे के एनसीप ज्‍वाइन करने का ऐलान किया।

अजित पवार ने कहा कि अभिनेता अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। इसके साथ ही ठाकरे ने कहा "शिंदे को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।"

एक्‍टर शिंदे ने चुनाव से पहले अजित पवार की एनसीपी ज्‍वाइन करने पर खुशी जाहिर करते हुए महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जमकर तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+