Ajit Pawar NCP के साथ, पार्टी छोड़ने की बातों को अफवाह करार दिया, जानिए और क्या बोले

Ajit Pawar BJP के साथ जा सकते हैं, ऐसी अटकलों पर विराम लग गया है। अजीत पवार ने NCP छोड़ने की बातों को अफवाह करार दिया और कहा कि उनका NCP से अलग होने का कोई इरादा नहीं। जानिए अपडेट

Ajit Pawar

Ajit Pawar BJP के साथ जाने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं। ट्विटर बायो से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का लोगो हटाने और पाला बदलकर कमल (BJP) थामने की कमाम कयासबाजियों को सिरे से खारिज करते हुए अजीत पवार ने कहा, वे NCP के साथ रहेंगे।

पार्टी छोड़ने की बातें अफवाह हैं, कोई सच्चाई नहीं

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलों के बीच अजीत पवार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, मेरे बारे में फैलाई गई अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं एनसीपी के साथ हूं।

NCP के साथ ही रहेंगे

बता दें कि अजीत पवार महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी संभालते हैं। एनसीपी नेता शरद पवार के भतीजे अजीत ने एनसीपी छोड़ने की अटकलों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि वे NCP के साथ ही रहेंगे।

शरद पवार ने बीजेपी के साथ जाने को अफवाह बताया

इससे पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार अजीत पवार 30 एनसीपी विधायकों के साथ बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई गईं। हालांकि, पूर्व CM और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वेटरन शरद पवार ने ऐसी अटकलों को अफवाह करार दिया।

बीजेपी पर दूसरी पार्टियों को तोड़ने के आरोप

गौरतलब है कि बीजेपी पर दूसरी पार्टियों के विधायकों को लुभाने-डराने के आरोप लगते रहे हैं। शिवसेना के दो फाड़ होने पर भी ऐसी सियासी बयानबाजी हो चुकी है। महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में भी भाजपा पर ऐसे आरोप लग चुके हैं।

फडणवीस के साथ बन चुके हैं डिप्टी CM

बता दें कि अजीत पवार एक बार पहले बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। हालांकि, चंद घंटों में इस्तीफे से जमकर किरकिरी भी हुई।

सूर्योदय से पहले CM की शपथ, खूब जगहंसाई हुई

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों को सूर्योदय से पहले शपथ दिलाई थी। इस घटना के बाद फडणवीस विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले ही पद छोड़ देते हैं। अप्रत्याशित घटना के बाद बीजेपी-फडणवीस समेत NCP नेता अजीत पवार और गवर्नर की भी जमकर आलोचना हुई थी।

Recommended Video

    Maharastra: Ajit Pawar विधायकों के साथ BJP में जायेंगे, शिवसेना के बाद NCP टूटेगी ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+