Ajit Pawar: CM की कुर्सी को लेकर आया अजित पवार का बयान, नाना पटोले को दिया करारा जवाब
महाराष्ट्र में पवार गुट में टूट के बाद से सियासी बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है। इसमें सबसे अधिक निशाने पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार हैं जिसपर कांग्रेस की तरफ से तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा था कि अजित पवार सीएम की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए हैं। वह किसी भी तरह से कुर्सी पर बैठना चाह रहे हैं। वहीं अब नाना पटोले के बयान पर अजित पवार ने करारा पलटवार किया है।
जानें CM की कुर्सी को लेकर क्या कहा अजित पवार ने?
बता दें कि एनसीपी नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं और वो अच्छा काम कर रहे हैं। मैं और देवेंद्र फडणवीस इस कुर्सी की चाहत क्यों रखेंगे। अजित पवार यहां चांदनी चौक मल्टी लेवल ब्रिज के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

क्या कहा था नाना पटोले ने?
दरअसल, एक दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि दोनों उपमुख्यमंत्री सीएम की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए हैं। सत्तारूढ़ तीनों पार्टियां जमकर महाराष्ट्र के खजाने को लूटने में लगी है। पटोले ने कहा कि इस सरकार में एक मंत्री छह जिलों का संरक्षक मंत्री है। 36 जिलों के लिए 19 अभिभावक मंत्री नियुक्त किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications