Ajit Pawar: कौन हैं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा? क्यों कहलाती हैं Beauty With Brain?
Ajit Pawar Wife Sunetra: बुधवार सुबह प्लेन क्रैश मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया ,जिसके बाद महाराष्ट्र समेत पूरे उत्तर भारत में शोक की लहर है। प्लेन क्रैश हादसे में अजित पवार के निधन के बाद उन्हें बारामती के ही एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है और उनका पूरा परिवार इस वक्त बारामती पहुंच चुका है। आपको बता दें कि अजित पवार अपने पीछे अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
आपको बता दें कि अपने पति की तरह सुनेत्रा भी सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। 18 अक्टूबर 1963 में जन्मी सुनेत्रा एक सियासी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। वह अभी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की सदस्य के तौर पर महाराष्ट्र से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं। सुनेत्रा पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बहन हैं।

सुनेत्रा पवार ने 1980 में पुणे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। ब्यूटी विद ब्रेन कहलाने वाली सुनेत्रा ने अजित पवार से अरेंज्ड मैरिज की थी लेकिन वक्त के साथ-साथ उनका रिश्ता गहरा होता चला गया। इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं।
एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया की स्थापना (Ajit Pawar Wife Sunetra)
2010 में, सुनेत्रा ने एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया (EFOI) की स्थापना की, जो एक NGO है जो ऑर्गेनिक खेती, इको-विलेज और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। पर्यावरण जागरूकता फैलाने और स्थायी तरीकों को लागू करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें "ग्रीन वॉरियर अवार्ड" और अन्य सम्मान मिले।
Ajit Pawar Wife Sunetra एंटरप्रेन्योरशिप फोरम की मेंबर भी रही हैं
वह 2011 से फ्रांस में वर्ल्ड एंटरप्रेन्योरशिप फोरम की थिंक टैंक सदस्य भी रही हैं, जो स्थायी विकास और उद्यमिता पर वैश्विक चर्चाओं में योगदान देती हैं। सुनेत्रा शरद पवार द्वारा स्थापित एक शैक्षणिक संस्थान विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में सीनेट सदस्य है।

कपड़ों से की गई Ajit Pawar के शव की पहचान
मालूम हो कि प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान कपड़ों से की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि पीड़ितों के शवों को पहचानना मुश्किल हो गया था। पहचान कपड़ों और दूसरी निजी चीज़ों से करनी पड़ी।उनका कहना है कि 'बारामती एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी एयरक्राफ्ट क्रैश का एक मुख्य कारण हो सकती है।'

'एडवांस्ड नेविगेशन एड्स नहीं' (Ajit Pawar death News)
'क्योंकि एयरस्ट्रिप पर रात में लैंडिंग की सुविधा और खराब विजिबिलिटी, जिसमें कोहरा भी शामिल है, में ऑपरेशन के लिए ज़रूरी एडवांस्ड नेविगेशन एड्स नहीं हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विजिबिलिटी घटकर लगभग 800 मीटर होने के बावजूद जेट ने लैंड करने की कोशिश की। लैंडिंग की कोशिश के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।'












Click it and Unblock the Notifications