अजित पवार के विमान हादसे की कब आएगी शुरुआती रिपोर्ट? उड्डयन मंत्री ने तारीख कर कर दिया खुलासा
Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में 28 फरवरी को निधन हो गया था। अजित पवार के प्लेन क्रैश कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने रविवार, 22 फरवरी को कहा कि एनसीपी नेता अजित पवार सहित पांच लोगों की जान लेने वाले विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी तक जारी होगी। यह घटना 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे के पास हुई थी।
पुणे में पत्रकारों से बातचीत में मोहोल ने पुष्टि की, "प्रारंभिक रिपोर्ट घटना के एक महीने के भीतर, 28 फरवरी को या उससे पहले जारी होगी।" इस दुर्घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विमान कंपनी से जुड़ी अनियमितताओं और तकनीकी गड़बड़ियों का दावा किया। उन्होंने हादसे में साजिश की भी आशंका जताई थी।
21 फरवरी को रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से इस्तीफा मांगने की मांग की। उन्होंने चाहा कि जांच पूरी होने तक मंत्री पद छोड़ दें।
पत्र में रोहित पवार ने गंभीर सवाल उठाए: "वीएसआर कंपनी और राममोहन नायडू की पार्टी (तेदेपा) के संबंधों की जांच एक स्वतंत्र प्राधिकरण द्वारा होनी चाहिए।" इसकी एक प्रति गृह मंत्री अमित शाह को भी भेजी गई थी।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच से संबंधित सभी चिंताओं पर स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्रीय मंत्री मोहोल ने दोहराया, "एजेंसी ने पुष्टि की है कि प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी से पहले जारी कर दी जाएगी।"
मोहोल ने यह भी बताया कि जांच की हर जानकारी सार्वजनिक है और रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी जाएगी। उन्होंने किसी की टिप्पणी पर कोई बयान देने से इनकार करते हुए कहा, "मैं किसी की भी टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना चाहता।" मंत्रालय ने 19 फरवरी को 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट जारी करने का वादा किया।












Click it and Unblock the Notifications