Ajit Pawar Plane Crash: DGCA का VSR वेंचर्स पर बड़ा एक्शन, एयरक्राफ्ट की उड़ान पर लगाई रोक
Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में 28 जनवरी, 2026 को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां पाए जाने पर डीजीसीए ने कंपनी के चार Learjet विमानों को तत्काल प्रभाव से उड़ान भरने से रोक दिया है।
डीजीसीए ने M/s VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कराया था। इस बहु-विषयक ऑडिट टीम ने एयरवर्थनेस, उड़ान सुरक्षा और फ्लाइट ऑपरेशंस से संबंधित स्वीकृत नियमों के पालन में कई गंभीर अनियमितताएं पाईं। ऑडिट में रखरखाव प्रक्रियाओं में भी महत्वपूर्ण कमियां स्पष्ट रूप से सामने आईं।

जांच में मिली खामियों के बाद लगाया गया प्रतिबंधन
इन्हीं खामियों के चलते डीजीसीए ने Learjet 40/45 मॉडल के चार विमानों - VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI - को ग्राउंड कर दिया है। ये विमान तब तक उड़ान नहीं भर सकेंगे, जब तक कि विमान योग्यता के आवश्यक मानकों को पूरी तरह से बहाल नहीं कर दिया जाता और डीजीसीए संतुष्ट नहीं हो जाता।
मूल कारण पेश करने का दिया आदेश
डीजीसीए ने कंपनी को 'डिफिशिएंसी रिपोर्टिंग फॉर्म' जारी किया है और साथ ही 'मूल कारण विश्लेषण' (Root Cause Analysis) प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। डीजीसीए ने दृढ़तापूर्वक कहा है, "सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
अजित पवार का प्लेन क्रैश घटना
घटना का समय और स्थान: 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड Learjet‑45 (VT‑SSK) विमान बारामती, पुणे के पास लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। दुर्घटना में पांच लोग मारे गए, जिनमें अजित पवार समेत दो पायलट और एक क्रू मेंबर और पवार के सहायक शामिल हैं।
जांच में क्या हुआ खुलासा?
नागर उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और AAIB की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में VSR Ventures Pvt Ltd के विमानों में सुरक्षा और मेंटेनेंस के गंभीर उल्लंघन पाए गए हैं और चार और विमानों को ग्राउंड किया गया है। अंतिम रिपोर्ट फरवरी अंत तक आने की संभावना है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया: उनके भतीजे रोहित पवार सहित कुछ नेताओं ने जांच में अनियमितताओं और संभावित लापरवाही की बात उठाई है और विस्तृत/CBI स्तर की जांच की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई साज़िश या दोष सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications