Ajit Pawar Demise: महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुखी हुए पीएम मोदी, लिखी ये भावुक पोस्ट
Ajit Pawar Demise: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में हुई एक भीषण विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। इस दुखद खबर ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की है कि हादसे में अजित पवार सहित कुल छह लोगों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, अजित पवार मुंबई से बारामती आ रहे एक छोटे निजी विमान में सवार थे। बारामती हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई और वह खेत में जा गिरा। दुर्घटना के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और चारों तरफ धुएं के बड़े गुबार छा गए।

इस दर्दनाक हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके दो सहायक, पायलट और दो अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई। सभी छह मृतकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिससे बचाव दल किसी को नहीं बचा पाया।
अजित पवार के निधन पर दुखी हुए पीएम मोदी, लिखी भावुक पोस्ट
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की हादसे में निधन के बाद एक पोस्ट एक्स पर लिखी। जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम के साथ अपनी दो फोटो शेयर करते हुए लिखा,
" श्रीअजित पवार जी जन-जन से जुड़े एक जमीनी नेता थे। महाराष्ट्र की सेवा में हमेशा अग्रणी, कर्मठ और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में उन्हें जाना जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी गहरी समझ और गरीब-वंचितों के सशक्तिकरण का जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत स्तब्धकारी व दुखद है। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की जाती हैं। ओम शांति।"












Click it and Unblock the Notifications