Maharashtra: 'अजीत पवार गुट ही असली NCP', विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का फैसला
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अजित गुट के अलग होने बाद एनसीपी संकट (NCP crisis) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा ने अपना निर्णय दिया है। विधायी बहुमत के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अजित गुट को असली एनसीपी बताया है। अपने निर्णय में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अवगत कराया कि अजीत पवार गुट ही 'असली एनसीपी' राजनीतिक पार्टी है।
एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले में शरद पवार गुट को करारा झटका लगा है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बृहस्पतिवार अजित गुट के विधायकों की योग्यता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। अपने निर्णय में स्पीकर नार्वेकर ने कहा कि संख्याबल के हिसाब से अजित पवार की अगुवाई वाला गुट की असली एनसीपी है।

नार्वेकर ने कहा कि अजित गुट के सभी विधायक योग्य हैं। नार्वेकर ने कहा कि 29 जून तक शरद पवार के नेतृत्व पर किसी तरह का सवाल नहीं था। एनसीपी 30 जून 2023 को विभाजित हुई थी।
नार्वेकर ने पवार गुट की तरफ से दाखिल की गई याचिकाएं रद्द करते हुए कहा कि संख्याबल के हिसाब से अजित पवार की अगुवाई वाला गुट की असली एनसीपी है। नार्वेकर ने कहा कि 29 जून तक शरद पवार के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं था। उन्होंने कहा कि पार्टी 30 जून 2023 विभाजित हुई थी। नार्वेकर ने कहा कि अजित गुट के सभी विधायक योग्य हैं। कोई भी विधायक अयोग्य नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने याचिका पर फैसला देते हुए कहा कि एनसीपी में शिवसेना जैसी स्थिति है। यहां भी शिवसेना की तरह ही दो गुट दावा कर रहे हैं। नार्वेकर ने कहा कि चूंकि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के मुताबिक नहीं हुआ है। जबकि एनसीपी के संविधान के अनुसार एनसीपी वर्किंग कमेटी सर्वोच्च संस्था है। इसमें 16 स्थायी सदस्य हैं, लेकिन पार्टी का संविधान स्थायी सदस्यों को इजाजत नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications