Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति में सीटों के बंटवारे पर अजित पवार कर सकते हैं समझौता! जानें खास वजह

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्‍ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति महागठबंधन ने सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। इसकी वजह है कि महायुति लोकसभा चुनाव के जैसे इस बार सीट शेयरिंग में हुई देरी को दोहराना नहीं चाहती हैं।

माना जा रहा है कि महायुति में शामिल एनसपी के अजित पवार आगामी चुनाव में कम सीटों पर सहमत हो सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर खास वजह क्‍या है?

ajit pawar

महायुति में शामिल भाजपा आगामी चुनाव में 120 सीटें चाहती है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 80 से 90 सीटें मिल सकती हैं। बात रही अजित पवार की तो सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजित पवार कुछ शर्तों पर कम सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

महायुति में सीट-शेयरिंग फॉर्मूला

आगामी विधान सभा चुनाव में महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा महाराष्‍ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से 120 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्‍य लेकर चल रही है। वर्तमान में भाजपा के पास 103 सीटें हैं, शिवसेना के पास 40 और एनसीपी के पास 39 सीटें हैं।

क्‍यों समझौता करने को तैयार हैं अजित पवार

भाजपा के सूत्र के अनुसार अजित पवार अक्‍टूबर में होने वाले विधान सभा में सीटों की संख्या पर समझौता करने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी शर्त है कि उन्हें भरोसा दिया जाए कि अगर महायुति गठबंधन अगर चुनाव में जीतता है तो अगले कार्यकाल में भी इस बार की तरह उन्‍हें उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री की महत्‍वपूर्ण कुसी बरकरार रखी जाएगी।

महाअघाड़ी में सीट शेयिरिंग

वहीं अगर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने तीन-तरफ़ा बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। इस व्यवस्था के तहत कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) को लगभग 95-95 सीटें आवंटित की जाएंगी।

उद्धव ठाकरे को मुंबई, कोंकण और मराठवाड़ा क्षेत्रों में ज़्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके विपरीत, कांग्रेस और एनसीपी विदर्भ और पश्चिमी महाराष्ट्र पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

क्‍या महायुति सीएम शिंदे के नेतृत्‍व में लड़ेगी चुनाव?

महायुति में लंबे समय में कहा जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे लेकिन अगर महायुति जीतती है, तो भाजपा मुख्यमंत्री पद की मांग कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी मानना ​​है कि 120 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने से वह फिर से विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।

ऐसे में महायुति की बिगड़ जाएगी गणित

महाराष्‍ट्र में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा मान कर चल रही है कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का गठबंधन में शामिल होगी। महायुति मनसे को 12 से 18 सीटें आवंटित किए जाने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है कि महायुति गठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग प्रभावित हो सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+