Ajit Pawar के निधन के बाद ऑडियो मैसेज हुआ वायरल, दादा की आवाज में आखिरी भावुक संदेश की क्या है सच्चाई?
Ajit Pawar Viral Audio: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार को यूं ही बारामती का राजा नहीं कहा जाता। छह बार महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार ऐसे नेता थे जिसने कभी चुनाव हारना नहीं जाना। जिसने संसद की राजनीति छोड़कर महाराष्ट्र के विकास के लिए विधायक बने रहना चुना। तेज़, सख़्त और जुझारू नेता अजित पवार की मौत से महाराष्ट्र की राजनीति को बड़ा आघात पहुंचा है। प्लेन क्रैश में अजित दादा की दर्दनाक मौत की खबर सुनकर लाखों लोगों की भीड़ अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ी और उनके जाने के बाद एनसीपी की कमान कौन संभालेगा, इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।
इन्हीं अटकलों के बीच अजित पवार की एक भावुक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही है। ऑडियो में महाराष्ट्र से काम करते रहने, विकास की रफ्तार न रोकने और भावुक विदाई जैसे शब्द सुनाई दे रहे हैं, जिसने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है।

नियति किसी के हाथ में नहीं...अजित पवार का आखिरी संदेश
एबीपी न्यूज द्वारा शेयर की गई इसअजित पवार के इस ऑडियो संदेश में उनकी आवाज़ सुनाई दे रही है जिसमें उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं सबके काम आ सका। हो सकता है मेरे स्वभाव से किसी को दुख हुआ हो, लेकिन मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि मैं आम लोगों के काम आ सकूं। नियति किसी के हाथ में नहीं है। मेरे जाने के बाद भी विकास की गति नहीं थमनी चाहिए।'
अब मैं अलविदा कह रहा हूं...
अजित पवार इस ऑडियो में महाराष्ट्र के लोगों को आह्वान करते हुए कह रहे हैं, 'उठो और काम पर लगो। मेरा महाराष्ट्र सदैव आगे रहेगा। अब मैं अलविदा कह रहा हूं। महाराष्ट्र काम रोकता नहीं है। मेरी कसम राजकाज करो, पर विकास की गति को मत रोको। आंसू पोंछो, रोओ मत। आखिरी पल में, मेरी आंखों के सामने तुम सबका चेहरा है। अपनी आखिरी सांस तक, मैं तुम्हारे साथ चला। मुझे गर्व है कि आज मैं खाली हाथ नहीं हूं। किस्मत का खेल चलता रहा और आज मेरा सफर रुक गया है।'
अजित पवार की आवाज में आखिरी संदेश की क्या है सच्चाई?
हालांकि ये एआई ऑडियो बताया जा रहा है जिसमें अजित पवार का एक भावुक संदेश सुना जा सकता है, जिसमें वे अपने जीवन, सार्वजनिक कार्यों और महाराष्ट्र के विकास को लेकर बात करते नजर सुनाई दे रहे हैं। भावनात्मक शब्दों के कारण यह क्लिप लोगों को भावुक कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications