'उनके बाप में भी हिम्‍मत नहीं', नितेश राणे के मस्जिद वाले बयान पर तमतमाए AIMIM विधायक मुफ्ती ने दी ये चुनौती

Maharashtra Political News: महाराष्‍ट्र के भाजपा विधायक नितेश राणे ने हाल ही में मुसलमानों को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ चुके है। वहीं नितेश राणे के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा विधायक पर हमला बोला है।

महाराष्‍ट्र एआईएमआईएम के मालेगांव विधायक मुफ्ती इस्माइल कासिम ने राणे के मुस्लिम विरोधी बयान पर गुस्‍सा जताते हुए कड़ी चुनौती दी। मुफ्ती ने कहा नितेश राणे को मालेगांव मस्जिद में घुसने की चुनौती दी साथ ही ये भी धमकी दी कि अगर वह ऐसा करेंगे तो वह बाहर नहीं निकल पाएंगे।

AIMIM MLA

दरअसल, एआईएमआईएम गुजरात के फेसबुक पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुफ्ती कासिम ने राणे द्वारा की गई टिप्‍पणी की आलोचना की।

मुसलमान चूड़ियां पहनकर नहीं बैठे हैं

मुफ्ती इस्माइल कासिम ने कहा "वह जो बकवास कर रहे हैं, वह सब बकवास है। न केवल उनमें, बल्कि उनके बाप में भी मस्जिद में आकर किसी को मारने की हिम्मत नहीं है। अगर वह आएंगे, तो वापस नहीं जाएंगे। मुसलमान चूड़ियां पहनकर नहीं बैठे हैं और न ही मुसलमान कायर हैं। हम कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहते।"

नितेश राणे जैसे मुखबिर को जगह दिखा देते

कासिम ने इस बात पर जोर दिया कि मुसलमान कानून को अपने हाथ में नहीं लेते इसलिए उन्‍हें कमतर ना आंके। मुफ्ती ने कहा "अगर हमने कानून अपने हाथ में लिया होता तो रामगिरी महाराज को पता चल जाता और हम नितेश राणे जैसे मुखबिर को जगह दिखा देते। हम मुसलमान हैं और हम कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते। इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी कुछ भी कह सकता है।"

राणे ने दंगे भड़काने की कोशिश की

मुफृती कासिम ने राणे पर भड़काऊ भाषणों के ज़रिए सरकार के समर्थन से दंगे भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कासिम ने सरकार से ऐसे लोगों पर नियंत्रण करने का आग्रह किया और किसी भी धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की।

नितेश राणे का क्‍या था भड़काऊ बयान

बता दें नितेश राणे ने अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "मैं तुम्हें उसी भाषा में धमकाता हूं जिसे तुम समझते हो। अगर तुमने हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी किया तो हम तुम्हें तुम्हारी मस्जिदों में चुन-चुनकर मार देंगे।" इस बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

राणे के विवादित बयान पर भाजपा ने किया किनारा

राणे को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे के बेटे हैं और उनके इस बयान के बाद काफी विवाद खड़ा कर दिया है और राणे विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ चुके हैं। वहीं खुद भाजपा ने भी राणे के इस बयान पर किनारा करते हुए भाजपा विधायक के बयान की आलोचना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+