Ahmednagar Sugar Mill Fire: महाराष्ट्र के चीनी मिल में भीषण आग लगी, झुलसने के कारण आठ लोगों की स्थिति नाजुक

महाराष्ट्र के अहमदनगर में भीषण आग लगने की खबर है। 80 लोगों के फंसे होने की आशंका थी। फायरफाइटर्स आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकांश लोगों को निकाल लिया गया। 8 लोग घायल हुए हैं।

Ahmednagar sugar mill fire

Ahmednagar sugar mill fire: महाराष्ट्र के अहमदनगर में शुगर मिल में भीषण आग लगने की सूचना है। शुरुआती जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अहमदनगर के चीनी मिल में डिस्टिलरी यूनिट में धमाका हुआ। इसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। तस्वीरों में आग की लपटों के अलावा धुएं का गुबार देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार मिल / फैक्टरी परिसर में करीब 80 लोगों के फंसे होने की आशंका थी। हालांकि, अधिकांश लोगों को निकाल लिया गया।

आठ लोगों के घायल होने की खबर

खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करता रहीं। काफी देर के बाद करीब 10.40 बजे आग पर काबू पाया जा सका। फर्स्ट इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मिल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, हादसे में आठ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

स्थानीय अस्पलात में भर्ती कराए गए घायल

इस रिपोर्ट में कहा गया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ट्विटर हैंडल @thefirstindia पर हादसे की वीडियो विचलित करने वाली है। आग की लपटों के साथ घने धुएं का गुबार अंधेरे के बावजूद काफी दूर से देखा जा सका।

नुकसान का आकलन बाकी

इंडियाटुडे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा माई शुगर मिल में लगी भीषण आग के कारण मिल में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि जिस समय बॉयलर में धमाका हुआ, मिल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। करीब 80 लोगों के फंसे होने का अनुमान था। हालांकि, रेस्क्यू के दौरान अधिकांश लोगों को सुरक्षित निकालने में सफलता मिली। आग लगने के कारण आर्थिक रूप से कितना नुकसान हुआ, इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+