Maharashtra Elections: युगेंद्र के बारामती से नामांकन के बाद शरद पवार ने अजित पवार को लेकर दिया बड़ा बयान

Maharashtra Elections: महाराष्‍ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विभाजन के बाद पहली बार राज्‍य में विधान सभा चुनाव होने जा रहे हैं। शरद पवार एनसीपी (शरदचंद्र पवार) का नेतृत्व कर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं वहीं दूसरा गुट एनसीपी नेता अजित पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का है।

मजेदार बात ये है चाचा की पार्टी से नाता तोड़कर हलचल मचाने वाले अजित पवार का इस चुनाव में मुकाबला भतीजे युगेंद्र पवार से है क्‍योंकि भजीते अजित पवार को बारामती से कड़ा मुकाबला देने के लिए शरद पवार युगेंद्र पवार को अजित पवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया है। मंगलवार को पुणे की बारामती सीट से युगेंद्र के नामांकन दाखिल किए जाने के बाद अजित पवार ने अजित पवार को लेकर बयान दिया है।

ajit shrad

बता दें हाल ही संपन्‍न हुए लोकसभा चुनाव में अजित पवार ने बारामती सीट पर अपनी पत्‍नी सुनेत्रा पवार को अपने चाचा शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि सुप्रिया सुले से सुनेत्रा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं पांच महीने बाद अब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार अपनी पारंपरिक सीट बारामती से चुनाव लड़ रहे हैं वो बीते कई सालों से शरद पवार की एनसीपी से चुनाव जीतते आए हैं। वहीं इस चुुनाव में वो चाचा की पार्टी के विरोधी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, वो भी उनका मुकाबला भजीते युगेंद्र पवार से है। शरद पवार ने अजित पवार के खिलाफ अपने भतीजे युगेंद्र पवार को मैदान में उतारकर पवार परिवार के भीतर चल रही राजनीतिक लड़ाई में नया मोड़ ला दिया है।

चुनावी मुकाबले पर शरद पवार ने क्‍या कहा?

शरद पवार ने बारामती विधानसभा सीट के लिए युगेंद्र और अजित पवार के बीच मुकाबले के बारे में बात करते हुएस कहा "चाहे अजित पवार हों या युगेंद्र पवार, लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चुनाव लड़ा जाना चाहिए।"

अजीत पवार के लिए ये चुनाव उनके शक्ति परीक्षण जैसा है। शरद पवार से अजीत का अलग होना और एनडीए के साथ उनका गठबंधन, साथ ही एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी भूमिका को जनता कैसे देखती है, ये चुनाव परिणाम में इस सबका असर दिख जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+