'हमें गोली मार सकते हैं...',वाले संजय राउत के बयान के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कहा- इतना तो मत झूठ बोलो
महाराष्ट्र सरकार पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा हटाए जाने पर जमकर हमला बोला। जिसका जवाब अब महाराष्ट्र सरकार ने दिया है।
संजय राउत ने गुरुवार को कहा था कि उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम करना हो या ईडी की छापेमारी ये सब पूर्ण रूप से राजनीति से प्रभावित है।

इसके साथ ही राउत ने गुस्से में आगबबूला होते कहा-बीजेपी ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकती है, वे हमें गोली मार सकते हैं या हमें जेल में डाल सकते हैं।
वहीं संजय राउत के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के मंत्री ने जवाब दिया है। एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि उन्हें इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए।
इस बारे में इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए
मंत्री ने कहा उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा कम नहीं की गई है। गृह विभाग पहले ही ये बता चुका है कि उद्धव ठाकरे को अभी भी जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है केवल वो अतिरिक्त व्यवस्था हटाई गई है जो उन्हें सीएम के तौर पर दी गई थी। इसके साथ मंत्री ने कहा संजय राउत और आदित्य ठाकरे को इस बारे में इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए।
उद्धव और उनका परिवार अभी भी Z plus सुरक्षा के मजे ले रहे हैं
वहीं महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने उद्धव ठाकरे की सुरक्षा वापस लिए जाने के आरोपों का जवाब देते हुए बताया कि उद्धव ठाकरे और उनके परिवार को अभी भी जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, जो उन्हें मिलती रही है लेकिन जब वह मुख्यमंत्री थे उन्हें कुछ अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई थी जिसे वापस ले लिया गया है।
आदित्य ठाकरे को y सुरक्षा मिली हुई है
गृह विभाग ने कहा ठाकरे परिवार की सुरक्षा के केवल अतिरिक्त इंतजाम हटा दिए गए हैं और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। वहीं मुंबई के वर्ली विधायक होने की वजह से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को y सुरक्षा मिली हुई है।
उद्धव सेना ने ठाकरे और परिवार की सुरक्षा को लेकर दिया था ये बयान
बता दें उद्धव सेना के नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि और उनके बेटों आदित्य और तेजस से एस्कॉर्ट वाहन और पायलट कारें छीन ली गई हैं। मातोश्री के बाहर बंकर में मौजूद बंदूकधारियों को हटा दिया गया है और उनके आवास पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या 12 से घटाकर 5 कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications