Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आदित्‍य ठाकरे का बड़ा आरोप- भाजपा 'वंदे मातरम', 'हिंदुत्व' और 'देशभक्ति' का इस्‍तेमाल दुरुपयोग के लिए करती है'

Maharashtra winter session: महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में सोमवार को शुरू हो गया। सत्र की शुरूआत सदस्यों ने राष्ट्रगान 'वंदे मातरम' का पूर्ण पाठ किया। इस वर्ष राष्ट्रीय गीत की रचना को 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं इसी उपलक्ष्य में सदन की कार्यवाही की शुरुआत 'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों के पारंपरिक पाठ के साथ हुई, जिसके बाद राज्य गीत 'जय जय महाराष्ट्र माझा' गाया गया।

भाजपा 'जय हिंद' और वंदे मातरम', 'हिंदुत्व' और देशभक्ति का उपयोग...

वहीं संसद में 'वंदे मातरम' बहस के दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस भाजपा सरकार के तहत राज्यसभा हैंडबुक के अनुसार 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम' जैसे शब्दों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है... भाजपा इनका, हिंदुत्व और देशभक्ति का केवल इस्तेमाल और दुरुपयोग करती है और फिर उन पर प्रतिबंध लगा देती है।'

Maharashtra winter session

बता दें लोकसभा में भी सोमवार को 'राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा' को सूचीबद्ध किया और इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय आवंटित किया गया। संसद में यह चर्चा वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे वर्ष भर चलने वाले समारोहों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिस पर आदित्‍य ठाकरे ने तंज कसा।

विधायकों ने पूरे गीत का सस्वर पाठ किया

वहीं महाराष्‍ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि "हर सत्र के पहले दिन 'वंदे मातरम' के पहले दो छंदों का पाठ करना विधानमंडल की परंपरा रही है।" उन्होंने आगे जोड़ा इस वर्ष इस गीत की रचना की 150वीं वर्षगांठ है, इसलिए सदन ने आज पूरे गीत का पाठ करने का निर्णय लिया।" इसके बाद सभी विधायकों ने पूरे गीत का सस्वर पाठ किया।

आदित्‍य ठाकरे ने निजी जेट के खर्चे पर उठाए सवाल

आदित्‍य ठाकरे ने निजी जेट के बिल पर सवाल उठाया, 'क्या विधायकों, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों द्वारा निजी जेट के उपयोग का बिल करदाताओं द्वारा चुकाया जा रहा है या स्वयं इसके यूजर्स द्वारा?' नासिक कुंभ वृक्ष कटाई विवाद पर उन्होंने टिप्पणी करत हुए कहा, 'यह जंगल की जमीन बिल्डरों को सौंपने का एक तरीका है।'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वंदे मातरम को लेकर लगाया आरोप

बता दें 7 नवंबर को 'वंदे मातरम' के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोहों का शुभारंभ किया । इन समारोहों का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और छात्रों के बीच इस गीत के महत्व के बारे में गहरी जागरूकता पैदा करना है। लोकसभा में वंदे मारतम पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अतीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उसने 1937 में इस गीत के मुख्य छंदों को हटा दिया था और इस तरह विभाजन के बीज बोए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+