आदित्‍य ठाकरे का ऐलान- शिवसेना (यूबीटी) के विधायक विशेष सत्र में नहीं लेंगे शपथ, हमें ईवीएम पर संदेह है

महाराष्‍ट्र में महायुति सरकार के गठन के बाद आज शनिवार को विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज शुरू हो गया है। इस सत्र में सीएम और डिप्‍टी सीएम के साथ महायुति गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियों के न‍वनिर्वाचित विधायकों को विधायक पद की शपथ दिलाई जा रही है। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना ( यूबीटी) के निर्वाचित विधायकों ने शपथ नहीं लेने का ऐलान कर दिया है।

शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ने कहा आज हमने निर्णय लिया है कि हमारे शिवसेना (यूबीटी) के निर्वाचित विधायक शपथ नहीं लेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा हमने जीत का जश्‍न भी नहीं मनाया।

Aditya Thackeray

आदित्‍य ठाकरे ने अपने विधायकों का निर्णय सुनाते हुए कहा अगर यह लोगों का जनादेश होता तो लोग खुश होते और इसका जश्न मनाते, लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं किया। इस जीत का जश्न कहीं भी मनाएं, हमें ईवीएम पर संदेह है।

बता दें 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित हुआ जिसमें महायुति गठबंधन ने महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। महाराष्ट्र की कुल 288 में से 132 सीटें अकेले भाजपा ने हासिल कीं, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और और अजीत पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है।

वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने महज 20 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी एसपी10 सीटों में ही सिमट गई।

चुनावों में बुरी हार का सामना करने के बाद से विपक्षी एमवीए गठबंधन में शामिल तीनों पार्टियां लगातार ईवीएम का रोना रो रही हैं। उनका आरोप है कि ईवीएम के जरिए भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर बड़ी हेराफेरी की है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी, कांग्रेस लगातार इसको लेकर विरोध जातते हुए बयानबाजी कर रही है। वहीं अब आदित्‍य ठाकरे ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी के चुनाव जीतकर आए विधायक शपथ नहीं लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+