कोरोना पॉजीटिव होने के बावजूद शूटिंग करने के आरोपों पर गौहर खान की सफाई, बताया क्या है सच्चाई

मुंबई। एक्ट्रेस गौहर खान पर कोरोना गाइडलाइंस को ना मानने और कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद शूटिंग करने का आरोप लगा है। इसको लेकर गौहर खान को आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है, वहीं उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज होने की बात भी सामने आई है। इन तमाम आरोपों को लेकर अब गौहर खान की ओर से सफाई आई है। गौहर की टीम ने कहा है कि अभिनेत्री के कोरोना नियम तोड़ने की बातें बेबुनियाद हैं।

गौहर कोरोना पॉजिटिव नहीं

गौहर कोरोना पॉजिटिव नहीं

गौहर खान की टीम की ओर से कहा गया है कि आप सब अभिनेत्री की सेहत को लेकर फिक्र जता रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं। हम सभी से बताना चाहते हैं कि गौहर एकदम ठीक हैं। हम उनकी रिपोर्ट साझा कर रहे हैं, जिसमें उनके सभी टेस्ट नेगेटिव है। गौहर ने कोई नियम नहीं तोड़ा है और बीएमसी के साथ भी वो सभी सहयोग कर रही हैं।

गौहर दुख की घड़ी में, उनको वक्त दीजिए

गौहर दुख की घड़ी में, उनको वक्त दीजिए

गौहर की टीम की ओर से कहा गया है कि अभिनेत्री से जुड़ूी खबरों को लेकर मीडिया संस्थान थोड़ी संवेदनशीलता दिखाएं। गौहर ने दस दिन पहले ही अपने पिता को खोया है, ऐसे में उनकी मानसिक स्थिति को समझें। हमारी गुजारिश है कि गौहर को इन मुश्किल हालात से निकलने के लिए वक्त दें और उनको अकेला छोड़ दें।

क्या है गौहर को लेकर ये पूरा मामला

क्या है गौहर को लेकर ये पूरा मामला

बीएमसी ने हाल ही में ट्वीट कर दी जानकारी दी थी कि शहर की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। बीएमसी ने एक बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ये शिकायत कोरोना टेस्ट संक्रमित आने के बाद फॉलो करने वाली गाइडलाइन के उल्लंघन के बाद दर्ज कराई गई है। कहा गया कि गौहर ही ये एक्ट्रेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+