मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के लोनावाला ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत, 3 घायल
Accident on Mumbai Pune Expressway Lonavala Overbridge: महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावाला ओवरब्रिज पर दुर्घटना के बाद एक तेल टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुणे ग्रामीण पुलिस का कहना है कि हाईवे के एक साइड उपयोग में आने से यातायात बाधित हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि लोनावाला ओवरब्रिज पर तेल टैंकर में आग लगने से गाड़ी धू-धू कर जल रही है। गाड़ी देखते ही देखती आग का गोला बन गई। मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। ओवरब्रिज के नीचे एक महिला जान बचाने के लिए तड़प रही है। हाईवे का बेहद खौफ का मंजर हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को बचाने में जुट गई।
यह भी पढ़ें- Satpura Bhopal: सतपुड़ा भवन में लगी आग ने नगर निगम की खोली पोल, 5 करोड़ रुपये की मशीन बिना ऑपरेटर खड़ी रही












Click it and Unblock the Notifications