मोदी जी देश में नफ़रत फैलाते हैं और दुबई में शेखों को गले लगाते है; महाराष्ट्र के सियासी रण में गरजे संजय सिंह
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के सियासी महाभारत के प्रचार-प्रसार का शोर कुछ ही दिनों में थम जाएगा। पक्ष-विपक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों ने चुनावी रण में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता विधानसभा चुनावों में नफरत की भाषा को परास्त करेगी। संजय सिंह महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए महाराष्ट्र में हैं।
आप नेता संजय सिंह ने हिंगमा में MVA प्रत्याशी रमेश जी बांग के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर हमला बोलते हुए सिंह ने कहा, "महाराष्ट्र की जनता के साथ ग़द्दारी करने वालों को सबक़ सिखाए और MVA के प्रत्याशियों को वोट देकर, उनकी जीत सुनिश्चित करें।"

इसके बाद उन्होंने कटोल में महाविकास अघाड़ी प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "मोदी, अमित शाह, शिंदे नहीं बताते कि उन्होंने कितने स्कूल और अस्पताल बनाए, किसानों को संतरे, प्याज़ का सही दाम क्यों नहीं दिया। इनकी 'बटोगे, कटोगे' राजनीति को कूड़ेदान में फेंक देना।"
उन्होंने कहा,भारतीय जनता पार्टी का एक ही मकसद है किसी भी तरीके विधायकों और सांसदों को तोडो़ और सत्ता बनाओ। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी वाशिंग मशीन चलाते हैं जो भी भ्रष्टाचारी उनके साथ आता है वो पवित्र हो जाता है।मोदी जी अगर 10 साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी आप इतने कायर प्रधानमंत्री हैं कि आपके राज में बेटियाँ सुरक्षित नही हैं तो धिक्कार है ऐसे प्रधानमंत्री पर, मोदी जी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दो और गुजरात जाकर घास छीलो। मोदी जी देश में नफ़रत फैलाते हैं और दुबई में शेखों को गले लगाते है क्योंकि दुबई में मोदी के भतीजे जय शाह का धंधा शेखों के साथ है।
बता दें कि आम आदमी पार्टीइंडिया गठबंधन का हिस्सा है। पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह महाराष्ट्र चुनाव में महाविकास अघाड़ी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications