बेटे की जगह पैदा हुई बेटी, बेरहम मां ने हॉस्पिटल में नवजात को मार डाला
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती में एक मां द्वारा उसकी नवजात बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाह में एक मां ने अपनी नवजात बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिला स्त्री अस्पताल में गर्भवती होने के बाद एक मां ने एक बेटी को जन्म दिया। इससे पहले आरोपी महिला की दो बेटियां हैं। तीसरी बार भी लड़की के पैदा होने की वजह से निर्दयी मां ने बच्ची के जन्म के कुछ देर बाद ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

रहाटगाव इलाके में रहन वाली निर्दयी मां को दो बेटी हैं। एक सात साल की और दूसरी चार साल की है। मजदूरी कर उसका पति परिवार का पालन-पोषण करता है। घर की स्थिती खराब होने के बावजूद पति को वंश बढ़ाने के लिए बेटा ही चाहिए था। दो बेटी होने के बाद पति हमेशा महिला को ताना दिया करता था और उसके साथ मारपीट किया करता था। पति से प्रताड़ित होकर आखिरकार महिला दो बेटी के बावजूद तीसरे बच्चे के लिए तैयार हुई। 23 नवंबर को आरोपी महिला की डिलीवरी हुई और उसने एक बेटी को जन्म दिया।
प्रसूति होने के बाद उसने नर्स को पूछा था कि बेटा हुआ या बेटी, नर्स ने बताया कि उसे बेटी हुई है। नर्स की बात सुनकर महिला काफी निराश हुई थी। अब पति मुझे फिर मारेगा, ऐसा नर्स को महिला ने कहा था। उसके बाद रात को कुछ समय अपनी बेटी के साथ खेल रही थी। लेकिन देर रात उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह 5 बजे के करीब महिला ने बेटी की मृत्यु होने की खबर नर्स को दी। जिला स्त्री अस्पताल की ओर से गाडगेनगर पुलिस को बच्ची की संदिग्ध मौत होने की जानकारी दी गई थी। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पंचनामा के लिए पहुंची और बच्ची का पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम में बच्ची का गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने जांच के दौरान महिला से कड़ी पूछताछ की और महिला को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications