बस स्टैंड पर प्रेमी के साथ युवती को देख घरवालों ने सबके सामने पीटा

Maharashtra news, बुलडाणा। महाराष्ट्र के बुलडाणा में प्रेमी युगल के साथ जमकर मारपीट की गई। नांदुरा बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर को यह घटना हुई। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों ने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन इस मामले की कोई शिकायत पुलिस थाने में दर्ज नहीं की गई इसलिए कोई कार्रवाई न हो सकी।

girl and lover beaten by family

बुलडाणा जिले के नांदुरा कॉलेज में ग्रामीण इलाके से कई छात्र-छात्राएं पढ़ने-लिखने के लिए अप-डाउन करते हैं। इन्हीं में से एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ नांदुरा बस स्टैंड पर बैठी बातें कर रही थी। जैसे ही लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली वे तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उन लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की।

कुछ तमाशाबीनों ने इसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। मारपीट के बाद लड़की के परिवार वाले उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। हालांकि किसी ने इस घटना की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई जिससे पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि मारपीट करने वालों को तलाश कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+