मुंबई के बोरीवली वेस्ट में एक चार मंजिला इमारत ढही, दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी
मुंबई, अगस्त 19। मुंबई के बोरीवली वेस्ट इलाके के साईंबाब नगर में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, यहां एक चार मंजिला इमारत ढह गई है, जिसमे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि राहत बचाव के काम के लिए दमकल विभाग के कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। अभी इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

बिल्डिंग गिरने का वीडियो आया सामने
इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह चार मंजिला इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी। लोगों को इस बात का अंदाजा पहले ही था कि इमारत गिरने वाली है और ज्यादातर लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए थे। हालांकि फिर कुछ लोगों के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
Four story Geetanjali building located at Saibaba Nagar, Borivali collapsed a while ago, rescue operation is underway. @mid_day @patel_bhupen @MumbaiPolice @MCGM_BMC pic.twitter.com/rtcJL5LsuH
— Sachin Gaad (@GaadSachin) August 19, 2022
Breaking News
— Sumit Gupta (@MoJoSumit) August 19, 2022
Building Collapsed Reported in Mumbai's Borivali West, Ground +3 structure Collapsed , Mumbai Fire brigade rushed to the spot for rescue operation, Possibility of Casualties in this Building Collapse.#building #collapsed #borivali pic.twitter.com/R5HMo5mqh7
तीन दिन पहले भी हुआ था हादसा
आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी मुंबई के ही मुलुंड इलाके में रात पौने 8 बजे के करीब नाने पाड़ा स्थित मोती छाया बिल्डिंग में एक घर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 93 साल के नथालाल शुक्ला 87 साल की एक महिला आर्किबेन देवशंकर शुक्ला थी।












Click it and Unblock the Notifications