पुणे: पुलिस कांस्टेबल और उनकी पत्नी मिली कोरोना संक्रमित, 21 हुई संख्या

पुणे। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में भी कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है। इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे से कोरोना वायरस के दो नए केस सामने आए है। बता दें कि मुंबई के बाद पुणे में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है।

a 42-year-old police constable and his wife have tested positive for COVID 19 in Pune

पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र शिस्वे ने बताया कि 42 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल और उनकी पत्नी ने कोरोना वारयरस का सकारात्मक परीक्षण किया है। जिसके बाद से दोनों को इलाज के लिए क्वारंटाइन में भर्ती कराया गया है। पुलिस कांस्टेबल और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुणे में संख्या बढ़कर 21 हो गई है। बता दें कि 16 अप्रैल को पुणे में एक 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुणे जिले में अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, दूसरी ओर लॉकडाउन का पालन न करने वालों को पुलिस सबक सिखाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रही है। कुछ ऐसा ही वाकया गुरुवार को पुणे में देखने को मिला। यहां लॉकडाउन के दौरान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों से पुलिस ने सड़क पर ही योगा कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह मामला बिबवेवाडी में कुछ लोग आज सुबह सैर-सपाटा के लिए निकले और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया।

पुलिस ने उन सभी लोगों को पकड़कर बीच सड़क पर ही सबक सिखाने के लिए योगा कराया। योगा करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और सभी ने चेहरे भी ढंके थे। इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया गया। इसमें महिलाएं भी योगा करती दिख रही हैं। पुलिस ने सभी से अपील की कि वे इस दौरान घर में ही फिटनेस का ध्यान रखें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+