महाराष्ट्र में शुरू हुआ 900 मेगावाट की "सौर बिजली परियोजना", किसानों को दिन में भी होगी बिजली आपूर्ति
Solar power project: महाराष्ट्र सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 संचालित कर रही है। सरकार इसके लिए सरकारी भूमि अधिग्रहण की तैयारी में जुटी हुई है।
इसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने बाद पश्मिमी महाराष्ट में 900 मेगावाट की सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के तहत निर्माण का पहला फेस धरालत स्तर पर शुरू हो जाएगा। इससे 170 उपकेद्रों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी और उपकेंद्रों में बिजली लाइनों के जरिए कृषि पंपो को चलाने के लिए बिजली आपूर्ति की जाएगी।

सरकार ने ग्राम पंचायतों के सरपंच समेत अन्य संबंधित लोगों से अनुरोध किया है कि तेजी से बनाई जा रही सौर ऊर्जा उत्पादन प्रोजेक्ट में सहयोग करें क्योंकि उप केंद्र के क्षेत्र के हजारों किसानों को इसकी बदौलत दिन में स्थायी बिजली आपूर्ति की जाएगी।
सरकारी योजना के अनुसार ग्राम पंचायत के क्षेत्र में ऊर्जा परियोजनाएं लागू की जाएंगी और उन ग्रामपंचायतों को तीन साल में 15 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई योजना के अनुसार महाराष्ट्र में 707 उप स्टेशनों के जएि कृषि के लिए दिन के समय बिजली की आपूर्ति की जाने की योजना है।
इसके लिए पांच हजार 877 मेगावाट सौर ऊर्जी उत्पादन का लक्ष्य है और जब 5 हजार 344 एकड़ सरकारी जमीन अधिग्रहण किया गया है।
इसके पहले चरण में सतारा जिले के 39 उपकेंद्रों के लिए 2028 मेगावाट, सांगली क 32 उपकेंद्रो के लिए 207 मेगावाट, कोल्हापुर के 44 उपकेंद्रों के लिए 170 मेगावाट, पुणे के 41 केंद्रों के लिए 234 मेगावाट और सोलापुर जिले के 14 उपकेंद्रों के लिए 81 मेगावाट और अन्य 170 उपककेन्द्रो के लिए 900 मेगावाट की कुल क्षमता का काम इससे जुड़ी एजेंसियों ने शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications