Maharashtra: गहरी नींद में सोए परिवार पर काल बनकर बरसी 'आग', 7 लोग जिंदा जले

Sambhajinagar Fire Incident: महाराष्ट्र में सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। भयानक हादसा संभाजीनगर से सामने आया है, जहां सुबह 4 बजे घर में आग लग गई और गहरी नींद में सोया हुआ परिवार आग की बलि चढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक संभाजीनगर के छावनी परिसर एरिया में एक दुकान में आग लगी थी, जिसने भयंकर रूप धारण करते हुए दुकान के ऊपर के फ्लोर को भी अपनी जद में ले लिया और देखते ही देखते एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई।

SambhajiNagar fire

दुकान से फैली घर तक आग

जिस दुकान में आग लगी वो टेलर की शॉप की थी, ऐसे में हादसे में कपड़ों ने आग पकड़ी और फिर देखते आग विकराल होती चली गई। इधर, दुकान के ऊपर कमरे बने थे, जहां एक परिवार रहता था। घटना सुबह की है तो ऐसे में परिवार गहरी नींद में सोया था।

Recommended Video

      Maharashtra: गहरी नींद में सोए परिवार पर काल बनकर बरसी 'आग', 7 लोग जिंदा जले

      आग इतनी भयानक फैली थी कि परिवार के लोग बचने के लिए कुछ करते, लेकिन उनको मौका तक नहीं मिला।

      मृतकों ने 2 बच्चे भी शामिल

      हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के 7 लोगों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान आसिम शेख (तीन), परी शेख (दो), वसीम शेख (30), तनवीर शेख (23), हामिदा बेगम (50), शेख सोहेल (35) और रेशमा शेख (22) के रूप में की गई है।

      वहीं दूसरी तरफ इस घटना से आसपास कोहराम मचा हुआ है। हर कोई इस हादसे से सकते में हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

      स्थानीय लोगों ने किया आग बुझाने का प्रयास

      वहीं आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+