नागपुर में प्राइवेट स्कूल के 38 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए

मुंबई, 18 जुलाई। देश में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। हर रोज जिस तरह से संक्रमण के नए मामले तेजी से आ रहे हैं उसने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल में एक साथ 38 बच्चों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। नागपुर के जयताला स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 38 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को नागपुर के जयताला स्थित प्राइवेट स्कूल में बच्चों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमे 38 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

corona

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना के हालात काफी बिगड़ रहे हैं और बड़ी संख्या में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में रविवार को 2382 संक्रमण के मामले सामने आए थे, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई थी। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 6.05 फीसदी है। इससे पहले शनिवार को यह दर 3 फीसदी थी। गौर करने वाली बात है कि देश में कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज लोगों को अभी तक दी जा चुकी है। टीकाकरण के मामले में भारत अब सिर्फ चीन से ही पीछे है। चीन में 341 करोड़ कोरोन वैक्सीन की डोज अभी तक लगाई जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+