महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से भारी तबाही, 36 लोगों की मौत, PM ने किया मुआवजे का ऐलान
मुंबई, जुलाई 23: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन में 36 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में 15 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि करीब 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ द्वारा राहत और बचावकार्य जारी है। राज्य के कोंकण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है, जिससे हजारों लोग बाढ़ और भूस्खलन में फंसे हुए हैं। मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर रायगढ़ में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक, महाड तहसील के तलाई गांव में में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ का मलबा गिर गया। इसके नीचे 35 घर दब गए। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई।तलाई में 32 और सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई। वहीं 70 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं। 15 लोगों को बचाया गया है, जबकि 30 से ज्यादा लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को मुआवजे को तौर पर 2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी, जब घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
रायगढ़ के जिला कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया कि जिले में भूस्खलन से कुल 36 लोगों की मौत हुई। जबकि 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव काम में लगी हुई हैं। वहीं सतारा में भी आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 27 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उन लोगों को निकालने और स्थानांतरित करने का आदेश दिया है जो उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहां भूस्खलन की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण, मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से कोंकण रेल रूट पर कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। रत्नागिरी जिले में बारिश के कारण रेल सेवा बंद कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications