मुंबई: मेडिकल कॉलेज में MBBS के 23 छात्र कोरोना संक्रमित, सभी ने ली थी वैक्सीन
मुंबई, 30 सितंबर। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है, यहां अभी भी रोजना तीन हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। महामारी संकट के बीच गुरुवार को मुंबई के केईएम अस्पताल में 23 एमबीबीएस छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। सभी संक्रमित छात्रों ने कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज ली है, इनमे से कई को हल्के लक्षण भी हैं। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने ये जानकारी दी है।
Recommended Video

मेयर किशोरी पेडनेकर ने आगे बताया कि अस्पताल में छात्रों का इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित होना कॉलेज के भीतर हुए किसी सास्कृतिक या खेल समारोह का परिणाम है। बता दें कि केइएम अस्पताल मुंबई के बड़े अस्पतालों में से एक बताया जाता है। इस अस्पताल पर कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करते हुए वायुसेना ने फूलों की बारिश भी की थी। मुंबई में इस कोरोना विस्फोट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। छात्रों को आइलेशन में रखा गया है। राहत की खबर ये है कि इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।
यह भी पढ़ें: कोरोना की जरूरतों के लिए स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में पूर्वनिर्मित संरचनाओं का विकास करेगी ओडिशा सरकार
आपको बता दें कि राजस्थान देश के उन 20 से अधिक राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना काबू में है। बस 5 राज्य ऐसे हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर इस वक्त चिंता बढ़ाई हुई है। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मिजोरम शामिल है। वहीं, गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि महाराष्ट्र में हालात नियंत्रण में हैं, उम्मीद है अगले कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएगी। बीते बुधवार महाराष्ट्र में 3,187 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 49 और रोगियों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 65,47,793 हो गए और मृतकों की संख्या 1,39,011 पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications