मुंबई के अनाथ आश्रम में 22 लोग कोरोना से संक्रमित, 12 साल से कम उम्र के 4 बच्चे भी शामिल
मुंबई में अनाथ आश्रम में एक साथ 22 लोगों के संक्रमित होने की खबर से हड़कंप मच गया है।
नई दिल्ली, 27 अगस्त: देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप एक बार फिर से दिखने लगा है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से सामने आए हैं। हालांकि कोरोना के सबसे ज्यादा केस केरल और महाराष्ट्र में ही मिल रहे हैं। इस बीच मुंबई के भायखला में सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम और स्कूल में 22 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे बड़ी चिंता वाली बात यह है कि संक्रमित मरीजों में बच्चों और किशोरों की संख्या ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 22 मरीजों में से 4 बच्चे 12 साल से कम उम्र के हैं, जिन्हें मुंबई सेंट्रल के नायर हॉस्पिटल में बाल चिकित्सा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video

बीएमसी के अधिकारियों ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया,
बाकी 18 लोगों को भायखला में रिचर्डसन और क्रूडास कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है और फिलहाल उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं। इनमें 12 मरीज ऐसे हैं, जिनकी उम्र बारह साल से अठारह साल के बीच है, जबकि 6 मरीज व्यस्क हैं। अनाथ आश्रम के किचन में काम करने वाली 71 वर्षीय महिला भी कोरोना से संक्रमित इन 22 मरीजों में शामिल है।
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को इस अनाथ आश्रम की दो लड़कियां कोरोना वायरस से संक्रमित मिलीं थी। इसके बाद पूरे अनाथ आश्रम में विशेष स्क्रीनिंग के जरिए सभी की कोरोना वायरस जांच की गई, जिसमें 22 लोगों को पॉजिटिव पाया गया।
पांच दिन फिर होगी आश्रम के लोगों की कोरोना जांच
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, भायखला ई वार्ड के सहायक नगर आयुक्त मनीष वलुंजे ने बताया, 'हमारी टीम ने 24 अगस्त को इस अनाथ आश्रम में एक जांच शिविर लगाया था, जिसमें आश्रम के कर्मचारियों और बच्चों सहित कुल 95 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। 25 अगस्त को इनमें से 22 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉ़जिटिव आई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर बच्चों को नायर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और बाकी को भायखला के कोविड केयर सेंटर में ले जाया गया।' बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि आश्रम के सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पांच दिन के बाद एक और स्क्रीनिंग की जाएगी। फिलहाल अनाथ आश्रम् को सील कर सैनिटाइज किया गया है और यहां रहने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications