Maharashtra News: जंभुलखेड़ा विस्फोट के मास्टरमाइंड का खात्मा, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर
Maharashtra News: महाराष्ट्र में सुरक्षा बलों को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। दोनों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया।
दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक निलोत्पल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सीमा के पास गुरुवार दोपहर को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद किए गए हैं।

गढ़चिरौली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी घात लगाकर पुलिस बल पर हमला करने को तैयार है। नक्सलियों के साथ-साथ पुलिस के निशाने पर निर्दोष आदिवासी भी थे। इसके बाद C-60 कमांडो को तुरंत खबर दी गई। इलाके में कमांडो ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया।
जैसे ही सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी लेना शुरू किया, वैसे ही नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग की। दोनों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। करीब एक घंटे तक फायरिंग होती रही। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। एके-47 और एक एसएलआर के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
जो शव बरामद किए गए, उनमें से एक की पहचान कसानसुर दलम के डिप्टी कमांडर दुर्गेश वट्टी के रूप में हुई है। वह 2019 जंभुलखेड़ा विस्फोट का मास्टरमाइंड था। इस विस्फोट में गढ़चिरौली पुलिस के 15 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Balaghat news: एनकाउंटर में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, पुलिस हॉक फोर्स के साथ हुई मुठभेड़












Click it and Unblock the Notifications